Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता केवल मत बराबर होने की परिस्थिति में डाल सकते निर्णायक वोट -- एडवोकेट

Hemant Kumar, Advocate Hemant Kumar, Punjab & Haryana High Court Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2024

Last updated on: May 11, 2024, 00:00 IST

हरियाणा कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की अगली बैठक आगामी 15 मई बुधवार को सुबह 11 बजे होनी  निर्धारित हुई  है.  ऐसी  अटकलें लगाई जा रही हैं कि उस बैठक में हरियाणा  विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने बारे प्रदेश के राज्यपाल से सिफारिश की जाएगी  जिसमें संभवत: प्रदेश की  दो माह पुरानी नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गत महीनों   में दूसरी बार सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए सदन में  विश्वास प्रस्ताव (ट्रस्ट वोट ) ला सकती है. 

बहरहाल, इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट और विधायी एवं संवैधानिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार (9416887788) ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 3 के अनुसार सामान्यत: तीन सप्ताह अर्थात 21 दिनों के अंतराल के बाद की तारीख से ही राज्यपाल द्वारा विधानसभा सदन आहूत (बुलाया ) जाता है हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में उससे पहले भी ऐसा संभव है. 

जैसे इसी वर्ष 12 मार्च की शाम नायब  सैनी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन 13 मार्च को नई सरकार द्वारा सदन में बहुमत साबित करने के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था. बहरहाल, अगर 21 दिनों का सामान्य अंतराल का पालन किया जाता है, तो सदन को 4 जून अर्थात 18 वी लोकसभा चुनावों की मतगणना के बाद ही बुलाया जाएगा जब तक करनाल विधानसभा सीट उपचुनाव का परिणाम भी आ जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूदा सदन का सदस्य (विधायक) निर्वाचित होने के लिए  भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में है.  

इसी बीच हेमंत ने आज पुनः बताया कि प्रदेश में  सत्तारूढ़ सरकार बहुमत में है या फिर  उसे समर्थन कर रहे कुछ  विधायकों की समर्थन वापसी के फलस्वरूप वह  अल्पमत में आ गई है, यह मात्र विपक्षी नेताओं की राजनीतिक बयानबाजी से नहीं तय हो सकता बल्कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत तीन दशकों में दिए गये अनेकों निर्णयों के अनुसार ऐसा अर्थात किसी सत्तासीन  सरकार का बहुमत या अल्पमत में होना  केवल सदन के भीतर ही  साबित किया जा सकता है, राजभवन या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विधायकों की परेड कराकर नहीं.

 उन्होंने बताया कि बेशक 88 सदस्यी मौजूदा हरियाणा  विधानसभा में  नायब सैनी सरकार को वर्तमान में समर्थन कर रहे कुल 43 विधायकों का आंकड़ा प्रथम द्रष्टया अल्पमत प्रतीत हो  परन्तु क्या वह वास्तव में यह  अल्पमत है, वह सदन में मतदान के दौरान ही साबित  हो सकता है क्योंकि सदन में विश्वास प्रस्ताव अथवा विपक्षी द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव  दौरान हुई वोटिंग में पार्टी व्हिप जारी होने बावजूद एवं  दल -बदल विरोधी कानून में सदन की सदस्यता से अयोग्यता का खतरा होने बावजूद विपक्षी दल के विधायक न केवल सदन से अनुपस्थित रह सकते हैं बल्कि अपनी पार्टी के विरूद्ध  क्रॉस वोटिंग भी कर सकते है.

 हेमंत ने एक और रोचक जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा हरियाणा विधानसभा में बेशक भाजपा के 40 सदस्य (विधायक ) हैं परन्तु  संवैधानिक रूप से   प्राथमिक तौर पर  39 भाजपा  विधायक ही नायब सैनी सरकार के पक्ष में (अगर विश्वास प्रस्ताव  हो ) और विरोध में ( अगर अविश्वास प्रस्ताव हो ) ही वोट कर सकते हैं क्योंकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 189 (1) के अनुसार विधानसभा स्पीकर केवल  सदन में किसी प्रस्ताव पर मत बराबर होने की परिस्थिति में ही  अपना निर्णायक मत (कास्टिंग वोट ) दे सकता है.

बहरहाल, यह पूछे जाने पर कि क्या 15 मई की हरियाणा कैबिनेट की  बैठक में मुख्यमंत्री मौजूदा 14 वीं हरियाणा विधानसभा को समय पूर्व भंग करने की भी राज्यपाल से सिफारिश की जा सकती है  जिसका कार्यकाल हालांकि 3 नवम्बर 2024 तक है, इस पर हेमंत ने बताया कि बेशक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट के पास ऐसा करने का अधिकार है परन्तु क्या राज्यपाल वर्तमान हरियाणा विधानसभा को समय पूर्व भंग करने पर अपनी स्वीकृति देंगे या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि  राज्यपाल को नायब सैनी सरकार के सदन में बहुमत पर भरोसा है या नहीं. 

बहरहाल, अगर राज्यपाल इस पर अपनी स्वीकृति दे देते हैं और विधानसभा भंग हो जाती  है,  तो चुनाव आयोग विधानसभा भंग होने की तारीख से अधिकतम  6 महीने के भीतर ताज़ा विधानसभा आम चुनाव करवा सकता है और इस दौरान नायब सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं. अगस्त, 2009 से अक्टूबर,2009 तक भूपेंद्र हुड्डा  और दिसम्बर, 1999 से फरवरी, 2000 तक ओपी चौटाला इसी प्रकार  तत्कालीन हरियाणा विधानसभाओं को समय पूर्व भंग करा के कार्यवाहक प्रदेश के  मुख्यमंत्री बने रहे थे.

 

Tags: Hemant Kumar , Advocate Hemant Kumar , Punjab & Haryana High Court Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD