Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग

चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना करें सुनिश्चित

Maneesh Garg, Election Commision Himachal, ECI, Chief Electoral Officer Himachal, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Himachal, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Himachal, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 May 2024

Last updated on: May 10, 2024, 00:00 IST

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि सी-विजिल ऐप बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं ताकि चुनाव संबंधी शिकायतों को तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अक्षरश पालना सुनिश्चित की जाए तथा उड़नदस्तों तथा स्थायी नाकों को 24 घंटे सक्रिय करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं इसके साथ ही आबकारी विभाग को जिला भर में शराब इत्यादि की बिक्री तथा अवैध तौर पर शराब जब्त करने की प्रतिदिन रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है इसके साथ ही नाकों पर सुचारू चेकिंग भी करने के लिए कहा गया है। 

उन्होंने सभी बूथों पर स्थायी सुनश्चित न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिसमें उचित संकेतक, पयेजल की सुविधा, उचित रोशनी, रैंप व शौचालय की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक भी किया जाए ताकि कोई भी मतदाता वोट डालने के अधिकार से वंचित नहीं रहे। 

उन्होंने इन चुनावों के दौरान डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान दिवस पर अनिवार्य सेवाओं पर तैनात विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए शिमला में स्थापित स्टेट क्लीयरिंग सेंटर के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर बिना अंकित किए एवं डाले गए डाक मत पत्रों का आदान प्रदान किया जाएगा। 

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान करने वाले विभिन्न श्रेणियों के मतदाताओं के लिए स्थापित मतदान केन्द्रों तथा डाक मत पत्रों द्वारा 85 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।   उन्होंने अधिकारियों को फार्म-6 और फार्म-8, चुनावी फोटो पहचान पत्र (एपिक) वितरण, हथियार जमा करने और सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं से संबंधित निगरानी करने और राज्य निर्वाचन विभाग को दैनिक आधार पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने अन्तिम तिथि 14 मई से पहले प्रपत्रों के निस्तारण पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री मनीष गर्ग ने चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाताओं को अपने डाक मतपत्र का उपयोग करने के लिए प्रत्येक सुविधा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में मतदान कक्ष और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने धर्मशाला तथा पालमपुर में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डा हरीश गज्जू सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Maneesh Garg , Election Commision Himachal , ECI , Chief Electoral Officer Himachal , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Himachal , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Himachal , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD