Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर

देश ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाना है प्रधानमंत्री

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Anurag Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 11 May 2024

Last updated on: May 11, 2024, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित आशीर्वाद यात्रा और जनसभा में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनसभा में उमड़ी संख्या देखकर ही 4 परिणाम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। 

इस बार अनुराग ठाकुर इतिहास को दोहराते हुए 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतकर दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 10 साल के कार्यकाल में भारत की चौतरफा तरक्की हुई है, विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं, उसे देख कर देशवासी सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला। 

आज भारत ही नहीं विदेशों के लोग भी चाहते है कि नरेन्द्र मोदी ही फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने। अभी परिणाम भी नहीं आये हैं फिर भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण भी दे चुके हैं। इस मौक़े पर उनके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, राजिंदर राणा, इन्द्रदत्त लखनपाल समेत अन्य नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर को चार बार जिताकर हमीरपुर के लोग जीत का चौका लगवा चुके हैं। पिछली बार जीत का अंतर 4 लाख से अधिक था लेकिन पांचवीं बार अनुराग ठाकुर की जीत का अंतर 5 लाख से भी ज्यादा होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 10 साल भारत की विकास यात्रा में स्वर्णिम रहे। 

इस दौरान देश में विकास की गति ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देश ने दुगुनी तरक़्क़ी कर ली। आँकड़े गवाह हैं कि चाहे एअरपोर्ट हो या मेडिकल कॉलेज, आईआईटी- आईआईएम और एम्स हो या डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय सबकी संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई हैं। देश भर में यातायात सुविधा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है।

विकास की इस रफ्तार को और तेज करने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को 400 से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाना है। जिसमें हिमाचल चार सीटों का भी सहयोग देने जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश फोरलेन और टनल वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। 

जिन जगहों पर पहुँचने के लिए पूरे-पूरे दिन सफर करना पड़ता था आज वह दूरियाँ चंद घंटों में तय हो रही हैं। तीसरे कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए एक लाख करोड़ रुपये के रोड इंफ़्रास्ट्रक्चर की गारंटी दी है। जो हर हाल में पूरी होगी। हिमाचल समेत पूरे देश के विकास को गति देने के लिए ज़रूरी है कि आप लोग अनुराग ठाकुर को ज़्यादा से ज़्यादा वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD