Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर

David Warner, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, World Test Championship final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 03 Jun 2023

Last updated on: Jun 03, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान अपने घरेलू मैदान सिडनी में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 2024 टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं, जो वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना निर्धारित है। हालांकि वॉर्नर के हालिया फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका खेलना तय नहीं है।

वार्नर ने कहा, "मैं हमेशा से कहते आ रहा हूं कि 2024 टी20 विश्व कप मेरा अंतिम टूर्नामेंट होगा। अगर मैं यहां (डब्ल्यूटीसी फाइनल और एशेज) पर रन बनाता हूं तो मैं ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतिम टेस्ट खेलना चाहूंगा। मैं वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निश्चित रूप से नहीं खेलूंगा, लेकिन मैं पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहूंगा।"

वॉर्नर ने पिछले साल मेलबर्न में बॉक्सिंग डे के दिन दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेला था और दोहरा शतक लगाया था। इस साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा था कि दोहरे शतक के बाद ही वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए था क्योंकि वह उचित समय था।

यह जनवरी 2020 के बाद उनका पहला शतक था। 2022 से वॉर्नर ने 24 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है, जबकि उनकी औसत सिर्फ 26 की है। वॉर्नर ने कहा, "मैं अपने हर मैच को आखिरी ही समझकर खेलता हूं। यही मेरा क्रिकेट खेलने का अंदाज है। मुझे टीम का हिस्सा बनना अच्छा लगता है और मैं उसके लिए कड़ी मेहनत करता हूं।"

वार्नर ने कहा कि उनका हाथ उसी बाईं कोहनी पर अभ्यास नेट में गेंद लगने के बाद ठीक महसूस कर रहा है जिससे उनका भारत दौरा जल्दी समाप्त हो गया था। उन्होंने कहा, "यह दर्दनाक था, गेंद मुझे उसी बिंदु पर लगी, लेकिन एक अलग कोण से। यह सुन्न हो गया और मुझे इसे बांधना पड़ा, लेकिन यह अब ठीक है - थोड़ा सा दर्द, लेकिन भाग्यशाली हूं कि गेंद थोड़ा ऊपर नहीं लगी।"

 

Tags: David Warner , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , World Test Championship final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD