Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2023 की औपचारिक शुरुआत के लिए पूजा' में लिया भाग

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Shri Amarnath Ji Yatra, Shri Amarnathji Yatra 2023, Amarnathji Yatra, Amarnathji Yatra 2023, Shri Amarnath Ji Pilgrimage, Shri Amarnathji Shrine Board, SASB, SANJY-2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 03 Jun 2023

Last updated on: Jun 03, 2023, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने शनिवार को अमरनाथ यात्रा 2023 की औपचारिक शुरुआत के लिए 'प्रथम पूजा' में भाग लिया। सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूजा में शामिल हुए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराज्यपाल ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना की है।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) हर साल 'ज्येष्ठ पूर्णिमा' के अवसर पर पवित्र अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा का आयोजन करता है। उपराज्यपाल ने कहा कि दुनियाभर के लाखों भक्तों के लिए बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा जीवन का सपना होती है। आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि तीर्थयात्रियों के आराम और देखभाल के लिए सबसे अच्छी व्यवस्था की जाए। 

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं में सुधार लाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में समर्पित प्रयास किए गए हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं कि यात्रा के दौरान भक्तों की जरूरतों का ध्यान रखा जाए। हम तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं और सेवाओं के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सिन्हा ने 1 जुलाई से शुरू होने वाली तीर्थयात्रा के सफल संचालन के लिए स्थानीय निवासियों के अत्यधिक योगदान को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इससे आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। 

यात्रा दोनों मार्गों अनंतनाग जिले के पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी। प्रथम पूजा अनुष्ठानों में एसएएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनदीप कुमार भंडारी, श्राइन बोर्ड के सदस्य, एसएएसबी, सेना और लेफ्टिनेंट गवर्नर सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य शामिल हुए।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Shri Amarnath Ji Yatra , Shri Amarnathji Yatra 2023 , Amarnathji Yatra , Amarnathji Yatra 2023 , Shri Amarnath Ji Pilgrimage , Shri Amarnathji Shrine Board , SASB , SANJY-2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD