Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली, शिमला , 01 Jun 2023

Last updated on: Jun 01, 2023, 00:00 IST

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार सांय नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य में सड़कों के विकास और सुधार के लिए केंद्र सरकार से केंद्रीय सड़क अधोसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत 500 करोड़ रुपये की मांग की।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य में ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत 1254 किलोमीटर लम्बी नौ सड़कों के प्रस्ताव को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन और जिला ऊना में सीआरआईएफ के तहत स्वॉं नदी पर 560 मीटर लंबे पुल के निर्माण के राज्य के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए आदेश पारित करने का भी आग्रह किया। 

उन्होंने बताया कि बिहरू से लठियानी राष्ट्रीय राजमार्ग-503-ए में 153 किलोमीटर लंबे मिसिंग लिंक के लिए मंजूरी भी लंबित है। उन्होंने संशोधित अनुमानों के कारण लम्बित ठियोग बाईपास को शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से वार्षिक योजना 2023-24 में नालागढ़ से स्वारघाट तक 31.275 किलोमीटर, कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून का 50 किलोमीटर, अंब से ऊना और पंजाब सीमा से नादौन तक 85 किलोमीटर और 4 किलोमीटर के ऊना बाईपास भाग को राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन परियोजनाओं के तहत तथा नाहन से कुमारहट्टी तक 73 किलोमीटर, चक्की-बनीखेत-चंबा-भरमौर का 52 किलोमीटर, जलोड़ी पास में 4.20 किलोमीटर डबल लेन टनल के निर्माण को डबल लेन परियोजनाओं के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने वार्षिक योजना 2023-24 के तहत खड़ापत्थर में  2.80 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए परियोजना प्रबन्धन एजेंसी को शामिल करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने राज्य लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग विंग को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने लम्बित परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD