Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Sports News, Badminton, Badminton, Player, Kiran George, Thailand Open 2023, Bangkok
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंकाक , 31 May 2023

Last updated on: May 31, 2023, 00:00 IST

भारत के किरण जॉर्ज ने बुधवार को यहां थाईलैंड ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 9 चीन के शी यू की को सीधे गेम में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ओडिशा ओपन 2022 चैंपियन किरण ने 2018 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पर 21-18, 22-20 से चौंकाने वाली शानदार जीत दर्ज की।

इससे पहले अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ ने टूर्नामेंट में महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। अश्मिता ने अपने पहले क्वालीफायर में हमवतन उन्नति हुड्डा को 21-16, 13-21, 21-19 से हराया और फिर एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा को हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। 23 वर्षीय अश्मिता का अगला मुकाबला हमवतन मालविका बंसोड़ से होगा, जिन्हें शुरू में क्वालीफायर में खेलना था लेकिन उन्हें मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिल गया।

इस बीच, पुरुष एकल क्वालीफायर में समीर वर्मा ने मलेशिया के योह सेंग जोए को 21-12, 21-17 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। समीर को इंडोनेशिया के क्रिस्टियन एडिनाटा और स्पेन के लुइस एनरिक पेनालवर के खिलाफ शुरूआती दौर में वाकओवर मिला था। 28 वर्षीय समीर मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन से भिड़ेंगे।

क्वालीफायर में खेलने वाले बी साई प्रणीत और मिथुन मंजुनाथ को पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश दिया गया, जहां वे हमवतन किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन के साथ खेलेंगे। महिला युगल क्वालीफायर में पलक अरोड़ा और उन्नति हुड्डा की भारतीय जोड़ी पहले दौर में बाहर हो गई। भारतीय शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल भी बैंकाक मीट के मुख्य ड्रा में खेलेंगे।

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton , Player , Kiran George , Thailand Open 2023 , Bangkok

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD