Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

अमन अरोड़ा द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले 300 विद्यार्थी सम्मानित

मैरिट हासिल करने वाले 5 होनहार विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपए के नकद पुरस्कार दिए

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sunam Udham Singh Wala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुनाम उधम सिंह वाला , 30 May 2023

Last updated on: May 30, 2023, 00:00 IST

विधानसभा हलका सुनाम में एक और नवीन पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज हलके के सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट हासिल करने वाले पाँच होनहार विद्यार्थियों समेत पाँचवी, आठवीं, दसवीं और सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा में स्कूल में पहली पोजि़शन हासिल करने वाले 300 के करीब विद्यार्थियों को सम्मानित किया।  

शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज सुनाम के ऑडीटोरियम में विद्यार्थियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों के माँ-बाप को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से मैरिट में नाम दर्ज करवाकर एक मिसाल कायम की है, जिससे अन्यों को भी सीख लेने की ज़रूरत है। जि़क्रयोग्य है कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।  

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में विश्व स्तर की शैक्षिक सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है और हमारी सरकार इस लक्ष्य को साकार करने के लिए काम कर रही है कि आने वाले समय में सरकारी स्कूल हर पक्ष से प्राईवेट स्कूलों की अपेक्षा बेहतर साबित हों। 

उन्होंने कहा कि यह तथ्य सामने आ चुके हैं कि सरकारी स्कूलों में दाखि़ला लेने वाले विद्यार्थियों की प्रतिशतता में इस साल काफ़ी वृद्धि हुई है।समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मैरिट में आए 5 होनहार विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपए की नकद राशि, यादगारी चिह्न और मैरिट सर्टिफिकेट प्रदान करने के साथ-साथ जि़लो के सरकारी स्कूलों में पाँचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा में पहली पोजि़शन पर आए विद्यार्थियों को हौसला अफजायी के तौर पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

जि़क्रयोग्य है कि खुशी गुप्ता और मलकीत कौर ने आठवीं, निमनदीप कौर और लवलीश ने दसवीं और सिमरजीत कौर ने बारहवीं में मैरिट में आने का गौरव प्राप्त किया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों में कौशल की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार विद्यार्थियों को रचनात्मक शैक्षिक माहौल मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने यह भी कहा कि मान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुपक्षीय विकास को प्राथमिकता दे रही है, जिससे सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले इन अनतराशे हीरों को तराशकर भविष्य के सुनहरी सपनों को साकार करने के समर्थ बनाया जा सके।कैबिनेट मंत्री ने होनहार बच्चों के साथ यादगारी तस्वीरें खिंचवाते हुए कहा कि जि़ंदगी में सुनहरी अवसरों का बड़ा आसमान है और विद्यार्थी लगातार मेहनत के रास्ते पर चलते हुए इन अवसरों को सफलता के रूप में तबदील करने के समर्थ बन सकते हैं।इस अवसर पर जि़ला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी संजीव कुमार ने स्वागती शब्द साझे किए और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा स्कूली शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद किया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sunam Udham Singh Wala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD