Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया

 

जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के नौ साल पर वीडियो जारी कर बताई उपलब्धियां

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2023

मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में 9 साल पूरे होने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो जारी कर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। नड्डा ने ' 9 साल सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के' वाले इस 2 मिनट 32 सेकेंड के वीडियो को शेयर करते हुए इसे मोदी सरकार के परिवर्तनकारी प्रभाव पर एक दिलचस्प और अभिनव वीडियो बताया। 

वीडियो में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, पेयजल, स्टार्टअप्स, बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा, जम्मू कश्मीर, अयोध्या में राम मंदिर, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैयार किए गए आधारभूत ढांचे और कोविड वैक्सीन सहित कई उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए यह दावा किया गया है कि ये 9 साल विकास, प्रयास, सबको साथ लेकर चलने के विश्वास, बलिदान और नए भारत के निर्माण केसाल रहे हैं। 

भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है। केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता भी इस वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD