Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 30 जून तक बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंध मुकम्मल करने और जल स्रोतों की सफ़ाई करने के दिए आदेश

बाढ़ों के कारण होने वाले नुकसान को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है राज्य सरकार

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bram Shanker Jimpa, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2023

Last updated on: May 29, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राज्य भर में ड्रेनों की सफ़ाई और बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंध 30 जून से पहले-पहले मुकम्मल कर लें।राज्य में चल रहे बाढ़ रोकथाम कार्यों का जायज़ा लेने के लिए प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ड्रेनों की कुल लंबाई 8136.76 किलोमीटर और धुस्सी बन्हां की लंबाई 1365 किलोमीटर है। 

उन्होंने बताया कि साल 2022 में ड्रेनों की सफ़ाई के 232 कार्यों पर 34.85 करोड़ रुपए और 100 बाढ़ रोकथाम कार्यों पर 48.32 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए हैं। भगवंत मान ने बताया कि इस साल बाढ़ रोकथाम कार्यों पर अब तक 39.90 करोड़ रुपए और ड्रेनों की सफ़ाई पर 39.43 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में काम चल रहा है और पुलों के नीचे जल स्रोतों की सफ़ाई और जल स्रोतों में से कीचड़ निकालने के साथ-साथ बारिश के कारण अक्सर बाढ़ की संभावना वाले स्थानों को मज़बूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य भर के डिप्टी कमिश्नरों के साथ तालमेल करके उनको बाढ़ रोकथाम के कार्यों की बाकायदा निगरानी करने के लिए कहा गया है। 

बाढ़ के कारण मानवीय जानें, पशु धन, जायदाद और खड़ी फसलों के हुए भारी नुकसान पर चिंता ज़ाहिर करते हुए उन्होंने विभाग को हिदायत की कि पिछले समय के दौरान आई बाढ़ों की संभावना को ख़त्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएँ।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए चैक डैमों के निर्माण, वृक्ष लगाने, ख़ासकर बाँस और अन्य पौधे लगाने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि चैक डैमों के निर्माण के लिए 485 स्थानों को चिन्हित किया गया है और 151 ऐसे चैक डैम पहले ही बनाए जा चुके हैं। भगवंत मान ने बताया कि डैमों के निर्माण के लिए अन्य स्थानों की पहचान भी की जा रही है और 66.73 किलोमीटर की जगह पर बाँस के पौधे भी लगाए जा चुके हैं।   मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में बाढ़ को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कुछ ड्रेनों के रास्ते को दुरुस्त करने, निचले इलाकों को नहरों के साथ जोडऩे के लिए पाईपें बिछाने और पुलों को दोबारा बनाने जैसे कई प्रयास किये हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह सरकारी फंडों के अधिक से अधिक प्रयोग को सुनिश्चित बनाकर काम को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने को सुनिश्चित बनाएँ। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बाढ़ की मार से बचाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bram Shanker Jimpa , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD