Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पत्नीटॉप मैराथन के तीसरे संस्करण में 550 से अधिक धावकों ने भाग लिया

Udhampur, DDC Udhampur, District Development Commissioner Udhampur, Sachin Kumar Vaishay, Sachin Kumar Vaishya, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Udhampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पत्नीटॉप , 28 May 2023

Last updated on: May 28, 2023, 00:00 IST

पत्नीटाप में आयोजित तीसरे संस्करण के मैराथन में देश के विभिन्न हिस्सों से 550 से अधिक उत्साही धावकों और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया।भारत की सबसे खूबसूरत पहाड़ी दौड़ के रूप में जानी जाने वाली, पत्नीटॉप मैराथन एक अंतर्राष्ट्रीय ट्राई-एथलीट, अल्ट्रामैराथनर और एक फिट इंडिया एंबेसडर आयरन मैन कपिल अरोड़ा की एक पहल है, जिसे पत्नीटॉप विकास प्राधिकरण, पर्यटन निदेशालय जम्मू, जिला प्रशासन रामबन, उधमपुर और एम्पायरियन, पत्नीटॉप द्वारा स्काई व्यु का समर्थन प्राप्त है।

 ‘विजिट पटनीटॉप‘ कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आयोजित, मैराथन दौड़ की चार श्रेणियों अर्थात 21.09 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 1 किलोमीटर में आयोजित की गई थी। इस बार बच्चों के लिए 1 किलोमीटर श्रेणी पेश की गई। प्रतिभागियों को 10-14 वर्ष, 14-18 वर्ष, 18-35 वर्ष, 35-45 वर्ष, 45-55 वर्ष और 55 से ऊपर के आयु समूहों में विभाजित किया गया था।

हाफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) में उपायुक्त उधमपुर सचिन कुमार वैश्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमपुर डॉ. विनोद कुमार, सीईओ पीडीए ठाकुर शेर सिंह और कपिल अरोड़ा ने सुबह 6 बजे स्काईव्यू टेरेस पटनीटॉप से प्रतिभागियों के साथ नथाटॉप की ओर दौड़ में भाग लिया।उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा भी इस अवसर पर दौड़ में भाग लेने के लिए उपस्थित थीं। अन्य तीन श्रेणियों के प्रतिभागियों को क्रमशः 6: 15, 6: 30 और 7: 00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

21.09 किलोमीटर की श्रेणी में, अक्षय शर्मा ने सबसे तेज पुरुष रनर और रिम्पी शर्मा ने सबसे तेज महिला रनर का पुरस्कार जीता। 10 किलोमीटर वर्ग में, राघव शर्मा ने सबसे तेज पुरुष रनर और अवनी लवासा ने सबसे तेज महिला रनर का पुरस्कार जीता। 5 किलोमीटर में सुनील कुमार और आयुषी गुप्ता सबसे तेज रनर रहीं। आंध्र प्रदेश के एक एथलीट ने कहा, ‘‘एक लुभावनी जगह पर दौड़ते हुए सांस फूलना एक और रोमांच है। पत्नीटॉप को ऐसे और आयोजनों की मेजबानी करनी चाहिए।‘‘

पीडीए के सीईओ ठाकुर शेर सिंह ने कहा, ‘‘पत्नीटॉप मैराथन हर संस्करण के साथ बढ़ रहा है और पूरे देश से प्रशंसित रनिंग समुदाय को पत्नीटॉप टूरिज्म सर्किट में एक साथ ला रहा है। ‘‘इस तरह के खेल आयोजन कल्याण और स्थायी पर्यटन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।‘‘इस कार्यक्रम का प्रबंधन अहमदाबाद की साइरून्स टीम द्वारा किया गया, सह-प्रायोजकों में राइट रिकॉर्ड्स, 92.7 बिग एफएम, बॉन, एनरजल, ऑर्गेनिक इंडिया, शार्प साइट, पी मार्क, हेल्पिंग हैंड्स कॉमरेड, बॉम्बे साइकिल हाउस, डर्नियर सीआरआई शामिल हैं।

 

Tags: Udhampur , DDC Udhampur , District Development Commissioner Udhampur , Sachin Kumar Vaishay , Sachin Kumar Vaishya , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Udhampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD