Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर

Wather, Jaipur, Heavy Rain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 26 May 2023

Last updated on: May 26, 2023, 00:00 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार की रात भारी बारिश हुई और 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे से पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आंधी की रफ्तार मई 2021 में आए ताउते तूफान से भी ज्यादा थी जब 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी।

बारिश और तेज हवाओं के कारण जयपुर में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 50 साल में शहर में मई की सबसे ठंडी रात थी। दरअसल, पिछले 24 घंटों में जयपुर, टोंक, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जोधपुर, चुरू, झुंझुनू, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, दौसा, सीकर, नागौर और अलवर में झमाझम बारिश हुई।

आंधी के कारण शहर में जगह-जगह पेड़, पौधे, दीवारें, बिजली के खंभे और होडिर्ंग गिर गए, जिससे काफी नुकसान हुआ ह। करीब एक घंटे तक उड़ानें भी प्रभावित रहीं। जयपुर के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू समेत कई अन्य जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण राज्य के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

अचानक बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अजमेर में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 18.2 डिग्री, वनशाली में 17.3 डिग्री, सीकर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ दिन पहले 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी सहने वाले चुरू में पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने आधी रात के आसपास जयपुर, दौसा, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर और सवाई माधोपुर जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी किया और 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी।

 

Tags: Wather , Jaipur , Heavy Rain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD