Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब की तीरन्दाज़ अवनीत कौर ने विश्व कप में जीता काँस्य पदक

खेल मंत्री मीत हेयर ने तीरन्दाज़ को दी मुबारकबाद

Sports News, Archer Avneet Kaur, Archer, Avneet Kaur, Archery World Cup, Shanghai, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 May 2023

Last updated on: May 21, 2023, 00:00 IST

चीन के शहर शंघाई में चल रहे तीरन्दाज़ी खेल के विश्व कप में भारत की तरफ़ से खेलते हुये पंजाब की तीरन्दाज़ अवनीत कौर ने काँस्य पदक जीता। अवनीत ने विश्व कप में महिला वर्ग के व्यक्तिगत कम्पाउंड मुकाबले में तीसरे स्थान वाले मैच में तुर्की की तीरन्दाज़ इपेक तोमुरक को 147-144 के साथ हराकर काँस्य पदक जीता।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस गौरवमयी प्राप्ति पर तीरन्दाज़ अवनीत कौर को मुबारकबाद देते हुये कहा कि उसने राज्य और देश का नाम रौशन किया। उन्होंने इस प्राप्ति का श्रेय तीरन्दाज़ की सख़्त मेहनत, लगन और समर्पण भावना के साथ-साथ उसके कोच और माता-पिता को दिया। खेल मंत्री ने अवनीत को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि वह इस खेल में देश का भविष्य है। 

उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में अवनीत और भी उपलब्धियां हासिल करेगी। अवनीत की यह उपलब्धि राज्य में युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को फिर खेल में नंबर एक बनाने के लिए प्रयास कर रही है और इस बार खेल के बजट में भी 55 प्रतिशत बढ़ोतरी की गयी है। नयी खेल नीति भी जल्द आ रही है।

बठिंडा जिले के गाँव सरदारगढ़ की रहने वाली अवनीत कौर खालसा कॉलेज पटियाला की छात्रा है। विश्व कप में बहुत बढ़िया प्रदर्शन करते हुये वह सेमी फ़ाईनल में पहुँची थी जहाँ वह इंग्लैंड की तीरन्दाज़ ईल गिबसन से 144-146 से हार गई। इसके बाद काँस्य पदक वाले मैच में उसने तुर्की की तीरन्दाज़ को हराकर पदक जीता।

 

Tags: Sports News , Archer Avneet Kaur , Archer , Avneet Kaur , Archery World Cup , Shanghai , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD