Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने डिजी लॉकर और उमंग ऐप के साथ सेवाओं के

एकीकरण हेतु विभिन्न आईटी पहलों की शुरुआत की

Arun Kumar Mehta, Dr. Arun Kumar Mehta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Chief Secretary Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 20 May 2023

Last updated on: May 20, 2023, 00:00 IST

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उमंग और डिजिलॉकर के साथ सरकारी विभागों द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के एकीकरण का शुभारंभ किया।इस अवसर पर,आयुक्त सचिव जीएडी, आयुक्त सचिव आईटी, सचिव स्वास्थ्य और कई अन्य संबंधित अधिकारी षामिल रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में यूटी ने डिजिटल परिवर्तन की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं और मिशन मोड में ‘डिजिटल जम्मू और कश्मीर‘ कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। डॉ. मेहता ने ‘भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस‘ और सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता के बिना सभी जी2सी सेवाओं के प्रावधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। 

उन्होंने एक ही स्थान पर सेवाओं की पहुंच को सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।डॉ. मेहता ने इन पहलों को आम जनता का सच्चा सशक्तिकरण कहा क्योंकि ये उन्हें दुनिया के किसी भी हिस्से से सेवाओं तक निर्बाध और चैबीसों घंटे पहुंच प्रदान करेंगी। उन्होंने विभाग को गति जारी रखने की सलाह दी ताकि आम जनता की आसानी के लिए सभी सेवाओं को इन प्लेटफार्मों के साथ एकीकृत किया जा सके। 

उन्होंने जनता के लिए गुणवत्ता और समय पर वितरण के लिए आरएएस और ऑटो-अपील के साथ सभी सेवाओं के एकीकरण पर भी जोर दिया।डॉ. मेहता ने कहा कि जहां तक सरकारी कार्यालयों को पॉकेट में ले जाने की बात है, उमंग को एक मास्टर एप्लिकेशन के रूप में कार्य करने की परिकल्पना की गई है, जो मोबाइल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख सरकारी सेवाओं को एकीकृत करता है, जिससे इन उपकरणों को पोर्टेबल कार्यालयों में बदल दिया जाता है। 

एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को ई-गवर्नमेंट सेवाओं तक पहुंचने में सक्षम बनाता है और सत्यापित सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए वन-स्टॉप-सॉल्यूशन की सुविधा देता है। जम्मू-कश्मीर की 31 सेवाओं को जोड़ा गया है और जम्मू-कश्मीर के नागरिक 11 केंद्रीय सेवाओं (एआईसीटीई, बीबीपीएस, मेरा राशन और वाहन) का भी लाभ उठा सकते हैं।

जिन 06 सेवाओं को उमंग ऐप के साथ एकीकृत किया गया था, उनमें बिजली विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित नई कनेक्शन, नाम परिवर्तन, स्वामित्व परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन और ट्रैक स्थिति शामिल हैं।विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली 12 सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर के साथ एकीकृत किया गया। 

इनमें स्वास्थ्य विभाग की 02 सेवाएं जैसे आयु प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग की 02 सेवाएँ अर्थात् अधिकारों का रिकॉर्ड और  पीएसपी प्रमाणपत्र और आवास और शहरी विकास विभाग की 08 सेवाएँ अर्थात् दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण प्रमाणपत्र, नगरपालिका सीमा प्रमाणपत्र, व्यापार मेला अनुमति, मोबाइल टॉवर अनुमति, स्ट्रीट वेंडर लाइसेंस, डेयरी लाइसेंस, सड़क काटने की अनुमति और पालतू कुत्तों का पंजीकरण प्रमाणपत्र षामिल हैं।

इन आईटी पहलों के बारे में यह कहा गया कि डिजिटल जम्मू और कश्मीर की दृष्टि सार्वजनिक सेवाओं के वितरण में दक्षता, प्रभावशीलता, पारदर्शिता और इक्विटी को बढ़ाने के लिए है, जिससे जनता के कल्याण के लिए डिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकियों की शक्ति का लाभ उठाकर नागरिकों को सशक्त बनाया जा सके।

 

Tags: Arun Kumar Mehta , Dr. Arun Kumar Mehta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Chief Secretary Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD