Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहर में लावारिस घूम रहे नंदियों के लिए सरकारी कैटल पाउंड फलाही में की जाएगी अलग से व्यवस्था: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा व प्रदेश आर्थिक नीति व योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कैटल पाउंड में बने नए शैड का किया उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur , DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 May 2023

Last updated on: May 20, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में लावारिस घूम रहे नंदियों के लिए सरकारी कैटल पाउंड में अलग से व्यवस्था की योजना पर काम किया जा रहा है, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैटल पाउंड फलाही में अलग से डाक्टर की भी व्यवस्था कर ली गई है, जिससे घायल पशुओं का समय पर इलाज हो पाएगा। 

वे आज प्रदेश आर्थिक नीति व योजना बोर्ड और सोनालिका उद्योग के वाइस चेयरमैन(कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमृत सागर मित्तल के साथ सरकारी कैटल पाउंड फलाही में पशुओं के लिए बनाए गए 200 फुट लंबे नए शैड के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोसायटी फॉर प्रीवेंशन ऑफ क्रूयेलिटी टू एनीमेल्स के अंतर्गत अलग अलग पशुओं के लिए बनाई जाने वाली शैडों का भी नींव पत्थर भी रखा। 

उन्होंने बताया कि यह शैडें भी सोनालिका के सहयोग से बनाई जाएगी।  इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी उनके साथ थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोनालिका के सहयोग से कैटल पाउंड में पशुओं के लिए इस शैड का निर्माण किया गया है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी कैटल पाउंड के सुचारु संचालन में सोनालिका उद्योग का अहम योगदान है जो कि हमेशा सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर स्थिल वैटनरी पालीक्लीनिक को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, जिसमें ईमारत की मरम्मत को लेकर अत्याधुनिक उपकरण भी मुहैया करवाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि कैटल पाउंड के गौधन के लिए हर महीने दस दिन का चारा सोनालिका इंडस्ट्री की ओर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के विकास में सोनालिका उद्योग का अहम योगदान है। 

उन्होंने बताया कि इस कैटल पाउंड में अभी 470 गौधन है उनकी संभाल बहुत अच्छे तरीके से यहां की जा रही है। उन्होंने इस बात पर खुशी प्रकट की कि सरकारी कैटल पाउंड फलाही बहुत ही व्यवस्थित तरीके से चल रहा है, जिसमें दानी सज्जनों का बहुत बड़ा योगदान है।

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा व पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कैटल पाउंड का दौरा करते हुए कहा कि यहां की हर जरुरत को पहल के आधार पर पूरा कि या जाएगा। उन्होंने दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैटल पाउंड का वार्षिक खर्च लोगों के दिए दान से ही पूरा हो जाता है। 

उन्होंने जहां दानी सज्जनों को कैटल पाउंड में ज्यादा से ज्यादा योगदान देने की अपील की वहीं पशु पालकों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं को सडक़ों पर लावारिस न छोड़ें, क्योंकि यह अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सोनालिका से अतुल शर्मा, पार्षद विजय अग्रवाल, प्रदीप कुमार, वरिंदर वैद, लक्ष्मी नारायण, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. हारुन रतन, सहायक डायरेक्टर डा. अवतार सिंह, नोडल अधिकारी सरकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी, सीनियर वैटनरी अधिकारी डा. गुरदीप सिंह, डा. सतविंदर सिंह, डा. चंदप्रीत, वैटनरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, वैटनरी अधिकारी डा. अधिराज सिंह, मैनेजर सर्बजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD