Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आँकड़े स्पष्ट बताते हैं कि अनुसूचित जाति के प्रति बिहार सरकार का रवैया उदासीन :- विजय सांपला

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा बिहार का दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा दौरा समाप्त

Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2023

Last updated on: May 19, 2023, 00:00 IST

दो दिवसीय दौरे के दौरान हुई बैठकों में बिहार सरकार द्वारा दी गई जानकारी व आंकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विशेष तोर बनाई गई योजनाओं का लाभ बिहार सरकार नीचे तक नहीं पहुँचा पा रही है, यह कहना है राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला का जो कि अपने दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा दौरे के उपरांत आज पटना में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे| कड़े स्पष्ट बताते हैं कि सेवा सुरक्षण में वर्ष 2017-18 से लेकर वर्ष 2020-21 तक कुल 1852 पद बैक्लॉग की पहचान की गई जिसमे से बिहार सरकार ने मात्र 160 पद ही भरे । सांपला ने राज्य के अधिकारियों को सभी बैकलॉग पदों की पहचान कर विशेष अभियान चला भरने के आदेश दिए |

अनुसूचित जाति के जितने बच्चे प्राथमिकी में नामांकन कराते हैं उसमें लगभग 80% का माध्यमिक तक पहुँचते छीजन (ड्रॉप आउट) होना बहुत चिंताजनक है, यह बिहार सरकार का अनुसूचित जाति के बच्चों के शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया दर्शाता है, सांपला ने अधिकारियों को इसे ठीक कर एक्शन टैकन रिपोर्ट भेजने को कहा |

सांपला ने हेरानी जताई कि बिहार में अनुसूचित जाति छात्राओं हेतु मात्र 6 छात्रावास हैं। उन्होंने बिहार सरकार को प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति छात्राओं हेतु कम से कम एक छात्रावास संचालित करने का निर्देश दिया गया।

सांपला ने सरकर को आदेश दिया कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति के प्रत्येक बच्चे को मिले इसे सरकार सुनिश्चित करे | पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान की स्थिति बिहार में संतोषजनक नहीं है। वर्ष 2019-20 में बिहार के 3,51,730 छात्रों में मात्र 61489 छात्र ही छात्रवृत्ति हेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर पाये एवं मात्र 43626 छात्रों को ही छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। 

इसी प्रकार वर्ष 2020-21  में 4,50,000 छात्रों में मात्र 77182 छात्रों को ही छात्रवृत्ति प्राप्त हुई |बिहार सरकार द्वारा बताया गया कि आवेदन की निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद हो जाता है जिसके कारण छात्र आवंटन नहीं कर पाते जबकि भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल कभी बंद नहीं होता। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के आँकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का बिहार में सही क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। 

सांपला ने बिहार सरकार को बैंकों से समन्यवय स्थापित कर इन योजनाओं का लाभ अनु० जाति तक पहुँचाने का निर्देश दिए | सांपला ने कहा कि यह चिंता की बात है कि मनरेगा अन्तर्गत लाभान्वित अनुसूचित जाति परिवारों की संख्या लगातार घट रही  है। 2017-18 में 21.72% ही रोजगार लाभान्वित परिवार अनुसूचित जाति के थे जिनकी संख्या 2020-21 में घटकर मात्र 11.56% रह गई ।

 सांपला ने सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए | दौरे के आखिर में बिहार के मुखसचिव ने आयोग से कहा कि उनके द्वारा बताई गई सभी कमियाँ दो महीने में पूरी कर दी जाएंगी |

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD