Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

किशोरी लाल ने भुलाणा में जनसंवाद कर सुनी समस्याएं

बोले...जन-जन तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ (धर्मशाला) , 17 May 2023

Last updated on: May 17, 2023, 00:00 IST

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिये आयी है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के भुलाणा में उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि गांव की जनता अपने घरों से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहती है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनमानस के कार्य जल्दी होने चाहिए जिससे लोगों को बार-बार विभागों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना वायदा पूरा करते हुए महिला सशक्तिकरण को सर्वाेच्च अधिमान दिया है। प्रथम चरण में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। 

प्रदेश के सभी न्यू पेंशन धारकों को पुरानी पेंशन योजना में लाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सहारा दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के मालपट्ट में भी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जगह का चयन कर लिया है । 

उन्होंने कहा की जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। किशोरी लाल ने कहा इस दौरान बैजनाथ में पॉलिटेक्निक कॉलेज और चढि़यार में आईटीआई खुलवाने की माँग मुख्यमंत्री के समक्ष वे रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि बैजनाथ बस डिपो के जो रूट बन्द पड़े है उन्हें भी बहाल करवाया जाएगा। उन्होंने नागा बाबा मन्दिर भुलाना के शेड के लिए एक लाख महिला मण्डल चम्बे दा बेहडू व महिला मण्डल मझेड़ के भवन की मुरम्मत के लिए डेढ़.डेढ़ लाख देने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला मंडल भूखेड़ए महिला मण्डल बन भुलाणा और महिला मंडल भुलाणा पनेरा को  11000-11000 रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय असहाय, गरीब तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सुविधाएं प्रदान कर उनके जीवन को खुशहाल बनाना है। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं शीघ्र हल करने  के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, प्रधान भुलाना संजीव राणा, प्रधान कुडंग नूरी देवी, उप प्रधान भुलाना राकेश कटोच, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, पूर्व उप प्रधान द्रुग वीरेंद्र राणा, महिला मण्डल प्रधान चम्बा बेहडू जीवन लता, महिला मण्डल प्रधान मझेड निर्मला देवी, बख्शी राणा,  बूथ अध्यक्ष निर्मल राणा, संसार राणा, शमशेर कटोच, चरित राणा, समीर राणा, बीरबल, कमलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD