Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब रोडवेज़/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पंजाब रोडवेज़/पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों के वेतन में एकरूपता लाने और बनती वृद्धि लागू करने सम्बन्धी कार्यवाही तेज़ करने के आदेश

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2023

Last updated on: May 15, 2023, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब रोडवेज़/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन को आश्वासन दिया कि पंजाब रोडवेज़/पी.आर.टी.सी. में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में एकरूपता लाने और उनके वेतन में बनती वृद्धि लागू करने सम्बन्धी कार्यवाही तेज़ी से चल रही है।

यहाँ पंजाब भवन में यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. भुल्लर ने बताया कि वेतन में एकरूपता और वृद्धि का मामला वित्त विभाग के पास है। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा लगाए गए ऐतराज़ों के बाद परिवहन विभाग द्वारा जवाब भी दाख़िल कर दिया गया है। उन्होंने परिवहन विभाग के सचिव स. दिलराज सिंह संधावालिया को कहा कि वह वित्त विभाग को पत्र लिखें और निजी तौर पर यह मामला तेज़ी से हल करें।

इसी तरह विभाग के ठेकेदार द्वारा ई.पी.एफ. और ई.एस.आई. की बनती रकम सम्बन्धित संस्थाओं में जमा कराने में देरी संबंधी कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा ठेकेदार को पैनल्टी नोटिस जारी कर दिया गया है, जिसके बाद ठेकेदार ने बनती रकम जमा भी करवा दी है। उन्होंने सचिव परिहवन को कहा कि वह सुनिश्चित करें कि आगे से ठेकेदार कोई ऐसी लापरवाही न करे, जिससे कर्मचारियों को वेतन एवं मेडिकल सुविधाएं लेने में दिक्कत पेश आए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की बाकी माँगों पर भी तेज़ी से विचार किया जा रहा है। संगठन द्वारा ठेकेदारी प्रणाली ख़त्म कर कर्मचारियों को पक्का करने और कर्मचारियों के सर्विस रूल बनाने सम्बन्धी स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सरकार हरेक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित बना रही है। 

उन्होंने कहा कि नज़दीकी भविष्य में सरकार द्वारा गठित सब-कमेटी की रिपोर्ट आने पर यह सभी मामले हल हो जाएंगे।बैठक के दौरान सचिव परिवहन स. दिलराज सिंह संधावालिया, पंजाब रोडवेज़ के डायरैक्टर मैडम अमनदीप कौर, परिवहन और वित्त विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD