Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बेंगलुरु ने राजस्थान को 112 रन से पीटा, पांचवें स्थान पर पहुंचा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Royal Challengers Bangalore, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore Vs Rajasthan Royals
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जयपुर , 14 May 2023

Last updated on: May 14, 2023, 00:00 IST

कप्तान फाफ डुप्लेसी (55) और ग्लेन मैक्सवेल (54) के शानदार अर्धशतकों तथा वेन पार्नेल (10 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 112 रन के बड़े अंतर से हराकर तालिका में छठी जीत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

बेंगलुरु ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और राजस्थान को 10.3 ओवर में मात्र 59 रन पर ढेर कर दिया। राजस्थान की 13 मैचों में यह सातवीं हार है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।राजस्थान ने आईपीएल में यह तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया। 

पहली पारी के खत्म होने के बाद यह आसार जरूर लगाए गए थे कि पिच थोड़ी धीमी होगी लेकिन यह भी कहा जा रहा था कि बेंगलुरु ने जो स्कोर खड़ा किया है, वह काफी नहीं होगा लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाजों ने जिस तरह की शानदार गेंदबाजी की वह तारीफ योग्य है।

पहले मोहम्मद सिराज और वेन पार्नेल ने शुरूआती झटके दिए और उसके बाद स्पिनरों ने बाकी का काम पूरा कर दिया। 112 रनों की यह जीत बेंगलुरु के लिए दो अंक तो जरूर देगी लेकिन उसके साथ ही उनके नेट रन रेट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।राजस्थान की बल्लेबाजी का यह आलम रहा कि उसके दो बल्लेबाज ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। 

शिमरॉन हेटमायर ने चार छक्कों के साथ 35 और जो रुट ने 10 रन बनाये। पार्नेल ने 10 रन पर तीन विकेट और सिराज ने 10 रन पर एक विकेट लिया जबकि माइकल ब्रेसवेल को 16 रन पर दो, कर्ण शर्मा को 19 रन पर दो और ग्लेन मैक्सवेल को तीन रन पर एक विकेट मिला।

इससे पहले बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 19 गेंदों में एक चौके के सहारे 18 रन बनाकर आउट हो गए। बेंगलुरु का पहला विकेट 50 के स्कोर पर गिरा। कप्तान फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।

डुप्लेसी और मैक्सवेल ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। डुप्लेसी ने 44 गेंदों पर 55 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 54 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए।बेंगलुरु ने फिर एक रन के अंतराल में तीन विकेट गंवाए। डुप्लेसी के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट होने के बाद लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 16वें ओवर में तीन गेंदों के अंतराल में महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक को आउट कर दिया। 

लोमरोर ने एक रन बनाया जबकि कार्तिक का खाता नहीं खुला। मैक्सवल पांचवें बल्लेबाज के रूप में 137 के स्कोर पर आउट हुए।अनुज रावत ने 11 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाकर बेंगलुरु को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। माइकल ब्रेसवेल नौ रन पर नाबाद रहे।

बेंगलुरु ने एक धीमी शुरूआत की लेकिन मैक्सवेल और कप्तान फाफ ने मोर्चा संभाला और विकेट नहीं गिरने दिया, दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतक से बेंगलुरु की स्थिति और मजबूत हुई हालांकि उतनी गति से रन नहीं आ पाए जितने की दरकार थी, अंत में अनुज रावत की विस्फोटक पारी के चलते आरसीबी 170 के पार पहुंच गई। रावत ने पारी की आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका उड़ाया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Royal Challengers Bangalore , Rajasthan Royals , Royal Challengers Bangalore Vs Rajasthan Royals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD