Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इनेलो की सरकार बनने युवाओं को योग्यता के हिसाब से नौकरी दी जाएगी : चौ ओम प्रकाश चौटाला

कहा- प्रजातांत्रिक प्रणाली में जनता के सहयोग समर्थन से ही सरकारें बनती है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह जनता की मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करे

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 14 May 2023

Last updated on: May 14, 2023, 00:00 IST

इनेलो की परिवर्तन यात्रा के 73वें दिन जिला भिवानी हलका बवानीखेड़ा में विभिन्न स्थानों पर इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित किया। लोगों ने पूर्व उनका गगनभेदी नारों से जोरदार स्वागत किया। 

लोगों के इस प्यार व मान-सम्मान से अभिभूत चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो शासन आने पर सबके कल्याण का वायदा किया, वहीं मौजूदा भाजपा शासन पर जनता के हितों की अनदेखी व तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगाए और प्रदेशवासियों से सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में जनता के सहयोग समर्थन से ही सरकारें बनती है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह जनता की मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि हमारी सोच चौधरी देवी लाल के दिखाए रास्ते पर चलने की है। 

चौधरी देवीलाल ने लोगों के लिए संघर्ष किया ताकि उनकी मूलभूत जरूरतों रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधा का बंदोबस्त सरकार करें। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री मैं प्रदेश के हर गांव में जाया करता था। लोगों के दुख-तकलीफ का हाथ की हाथ निपटान किया जाता था। 

जबकि आज प्रदेश का हालात खराब हो गए हैं। विकास के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लगी। स्कूलों में मास्टर नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयां नहीं हैं। नफरत फैलाई जा रही है और इसकी आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। देश का पैसा अंबानी अडानी जैसे मु_ी भर लोगों की जेब में जा रहा है।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारे राज में जो सडक़ें बनी थी उसका बुरा हाल हो गया है। बुजुर्गों को पेंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे एक दफा संयोग से चंडीगढ़ जाने का मौका मिला। जिस सडक़ पर गया उसी सडक़ पर सीएम की कोठी थी। देखा तो कोठी सुनी पड़ी थी। रास्ते में कई लोग मिले। 

लोगों से बात की तो उन्होंने मायूस मन से बताया कि क्या करेंगे कोठी में जाकर, यहां काम होता नहीं। दरख्वास्त लेकर जो आता है उसे पुलिस वाले भगा देते हैं। उसी दिन मैंने ठानी जिस दिन लोगों के सहयोग समर्थन से इनेलो की सरकार बनेगी तो लोगों को सरकार के द्वार पर नहीं आना पड़ेगा बल्कि सरकार लोगों के घर द्वार पहुंचेगी। 

उन्होंने बताया कि सरकार बनने पर पहली कलम से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया। भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम सद्भाव से रहते हैं। हम अपने तीज-त्योहार, होली-दिवाली, ईद-क्रिसमस प्रेम-प्यार और भाईचारे से मिलजुल कर मनाते हैं, पर देश का यह दुर्भाग्य रहा है कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को लूटने के लिए आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। लोगों का कोई भला कर सकता है तो वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही है।

उन्होंने कहा कि हमारा किसी से द्वेष नहीं, हमारा किसी से विरोध नहीं, ना ही हमारा कोई राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो चौधरी देवी लाल का स्वप्न साकार करने के लिए जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों का आपस में जोड़ने के लिए गांव-गांव परिवर्तन रैली निकाल रहे हैं। 

कहने की जरूरत नहीं इन परिवर्तन यात्रा के जरिए लोगों का झुकाव इनेलो की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस लड़ाई के सुखद परिणाम निकलेंगे। आने वाले दिनों में इनेलो की सरकार बनेगी। अतीत में हमने अच्छे काम किए हैं, भविष्य में और अच्छा काम करेंगे। बुजुर्गों की पेंशन नकारा सरकार ने काट दी है। इनेलो शासन आने पर बुजुर्गों की काटी गई पेंशन का पैसा ब्याज सहित दिया जाएगा। 

महिलाओं को सम्मान के लिए अलग से पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई की कोई फीस नहीं लगेगी, ना ही कोई किताबों का खर्चा होगा। पढऩे वाले बच्चे का बीमार पड़ने पर मुफ्त इलाज किया जाएगा। युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से अच्छा पद दिया जाएगा।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमने 3206 योग्य युवाओं को नौकरी थी। 2005 में नालायक सरकार ने इसके लिए 10 साल जेल भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नौकरी पाई उनकी प्रमोशन हो गई  और नौकरी लगाने वालों को 10 साल की जेल हो गई। चौटाला ने कहा कि वादा करता हूं कि इनेलो की सरकार बनने युवाओं को योग्यता के हिसाब से नौकरी दी जाएगी, चाहे इसके लिए मुझे फांसी पर क्यों ना चढना पड़े।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD