Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हमारा लक्ष्य 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप बनाना है : मंत्री

Rajeev Chandrasekhar, Minister of State for Electronics and IT, New Delhi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2023

Last updated on: May 12, 2023, 00:00 IST

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत निकट भविष्य में 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जो न केवल घरेलू बाजार के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी अभिनव डिजाइन और समाधान विकसित करेगा।

शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली में छात्रों, युवा नवप्रवर्तकों, उद्योग हितधारकों और अन्य लोगों की एक सभा को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि देश में जल्द ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 85 हजार उच्च-कुशल पेशेवरों का प्रतिभा पूल होगा।चंद्रशेखर ने फ्लैगशिप 'सेमिकॉन इंडिया' इवेंट के तीसरे संस्करण में मुख्य वक्ता के रूप में कहा, हमारा लक्ष्य 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप तैयार करना है, क्योंकि इस क्षेत्र में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं।

चंद्रशेखर के अनुसार, केवल 14 महीनों में, देश ने न केवल विनिर्माण और डिजाइन में अवसर पैदा किए हैं, बल्कि बिल्कुल नए पाठ्यक्रम के साथ, हम जल्द ही न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी एक नया 85 हजार टैलेंट पूल प्रदान करेंगे।मंत्री ने कहा, डिजिटल स्पेस या टेक स्पेस में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसका भारत आने वाले वर्षों में हिस्सा नहीं होगा।

जापानी सेमीकंडक्टर निर्माण कंपनी रेनेसस इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष और सीईओ हिदेतोशी शिबाता ने इस कार्यक्रम में कहा कि भारत कंपनी के वैश्विक कारोबार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग के अनगिनत अवसर हैं।केंद्र सरकार ने भारतीय अर्धचालक डिजाइन स्टार्टअप में निवेश करने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

देश ने हाल ही में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्च रिंग यूनिट्स के लिए 76,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम लॉन्च की है।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , Minister of State for Electronics and IT , New Delhi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD