Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

ओम बिरला ने डॉक्टरों को जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों का भी अध्ययन करने की दी सलाह

Om Birla, BJP, Bhartiya Janta Party, Lok Sabha Speaker
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदनगर/ नई दिल्ली , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉक्टरों को बदलते संदर्भ में जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों का भी अध्ययन करने की सलाह देते हुए कहा है कि आज के समय में क्लाइमेट चेंज और उससे जुड़े विषय मेडिकल साइंस से भी जुड़े हुए हैं और इसलिए चिकित्सकों को केवल दवा का इलाज नहीं किन्तु बदलते संदर्भ में जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों का भी अध्ययन करने की आवश्यकता है ताकि उस से पड़ने वाले प्रभाव और आने वाली नई बीमारियों से बचने के प्रावधान किए जा सके।

महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रवर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, के 17 वे दीक्षांत समारोह के अपने संबोधन के दौरान इंस्टिट्यूट की सराहना करते हुए कहा कि यह सहकारिता आंदोलन और किसानों-कामगारों की सेवा के लिए स्थापित किया गया था और इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मानवीय सेवा का पुनीत कार्य किया है। 

उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें आज मिलने वाली ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट की उपाधि जीवन की नई शुरूआत है और उन्हें कॉलेज से निकलने के बाद अपने इंस्टिट्यूट से अर्जित शिक्षण-प्रशिक्षण, रिसर्च-इनोवेशन को समाज को समर्पित करना चाहिए।मेडिकल साइंसेज में नए शोध, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 5 जी जैसी टेक्नोलॉजी के सन्दर्भ में बिरला ने कहा कि इस कालखंड में चिकित्सकों को टेक्निकल रूप से निपुण होना पड़ेगा और लेटेस्ट रिसर्च से जुड़ा रहना होगा। 

चिकित्सकों का अध्ययन काल कभी समाप्त नहीं होता, उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शिक्षण-प्रशिक्षण और रिसर्च का उपयोग करते हुए बदलते संदर्भ में मानव सेवा का कार्य करना होगा।बिरला ने आगे कहा कि यद्यपि मेडिकल साइंस बदलते परिपेक्ष में टेक्निकल रूप से स²ढ़ हुआ है तथापि यह भी समझना पड़ेगा कि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति और संस्कार मानवीय ²ष्टिकोण और संवेदना से चलते हैं। 

इसलिए यह आवश्यक है कि डॉक्टर नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए अपने मन में मानवीय संवेदना रखें।योग, आयुर्वेद और अन्य भारतीय चिकित्सा पद्दतियों का उल्लेख करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि होलिस्टिक हीलिंग का समाज के उत्थान के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

डॉक्टरों को मरीजों के जीवन के हर पहलू का ज्ञान होना चाहिए और उन्हें मरीज के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि उनका हर प्रयास होना चाहिए कि उनके आसपास सभी लोग स्वस्थ रहें क्योंकि भारत स्वस्थ रहेगा तो उतनी ही तेजी से प्रगति और खुशहाली की ओर बढ़ेगा।

अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान बिरला ने शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किया और पूजा अर्चना भी की।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bhartiya Janta Party , Lok Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD