Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मोगा जिले में खुलेंगे 8 सार्वजनिक पुस्तकालय

नीति आयोग ने पुस्तकालय खोलने के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि जारी की

DC Moga, Kulwant Singh, Deputy Commissioner Moga, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 10 May 2023

Last updated on: May 10, 2023, 00:00 IST

लोगों में पढ़ने-लिखने की रुचि को और विकसित करने और युवाओं को साहित्य और शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से नीति आयोग ने मोगा जिले में सामुदायिक पुस्तकालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के लिए नीति आयोग द्वारा 2 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की गई है।

 इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने कहा कि मोगा जिला नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल है। पिछले दिनों नीति आयोग द्वारा मोगा जिले में लोगों के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार कर भेजने को कहा गया था। 

जिस पर जिला प्रशासन ने उक्त प्रस्ताव बनाकर भिजवाया था। जिसे नीति आयोग ने स्वीकार कर लिया है और 2 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी कर दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक सब डिवीजन में दो अच्छे सामुदायिक पुस्तकालय स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। 

इन पुस्तकालयों का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रत्येक सब डिवीजन में एक पुस्तकालय खोला जाएगा। इन पुस्तकालयों को शासकीय इमारतों विशेषकर सहकारी समितियों में खोलने को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ये पुस्तकालय अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। 

इनमें उच्च गुणवत्ता वाली किताबें और साथ ही डिजिटल सामग्री होगी। पुस्तकालयों में पर्याप्त स्टाफ, इंटरनेट सुविधाएं, शौचालय,, संदर्भ कक्ष आदि होंगे। इसके अलावा यदि किसी को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है तो उसके लिए एक विशेष क्षेत्र आरक्षित किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अलावा पंजाब सरकार भी जिला मोगा में एक सार्वजनिक पुस्तकालय खोल रही है। इसके लिए स्थानीय गीता भवन मंदिर पार्क में जगह चिन्हित की गई है। इस पुस्तकालय के लिए पंजाब सरकार ने नियमित बजट में एक राशि आरक्षित की है। 

डिप्टी कमिश्नर ने आज अपने कार्यालय में विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें नीति आयोग के पुस्तकालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि नीति आयोग ने इन पुस्तकालयों को स्थापित करने के लिए दो साल का समय दिया है, लेकिन जिला प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालयों को आम लोगों के लिए खोलने का प्रयास करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें। 

उन्होंने दानदाताओं से भी इन पुस्तकालयों को अधिक से अधिक अच्छी पुस्तकें दान करने की अपील की। इसके अलावा इन पुस्तकालयों को चलाने के लिए आम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है।

 

Tags: DC Moga , Kulwant Singh , Deputy Commissioner Moga , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD