Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Narendra Modi Rajasthan, Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 10 May 2023

Last updated on: May 10, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओंकी आधारशिला रखी। भगवान श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

नेशनल हाइवे बनने से उदयपुर-डूंगरपुर और बांसवाड़ा को फायदा होगा। बिलाड़ा और जोधपुर खंड के बन जाने से सीमा तक पहुंच आसान हो जाएगी। जयपुर से जोधपुर की दूरी भी तीन घंटे कम हो जाएगी।इससे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है जो भारत के शौर्य व विरासत की परम्परा को संजोए हुए है।मोदी ने कहा, राजस्थान जितना बढ़ेगा, देश का विकास उतनी ही तेजी से गति पकड़ेगा। इसलिए हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक बुनियादी ढांचे पर सबसे ज्यादा काम कर रही है।

जब मैं बुनियादी ढांचे की बात करता हूं, तो यह रेल और सड़क तक सीमित नहीं है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्च र कनेक्टिविटी बढ़ाता है और शहरों और गांवों में दूरी कम करता है, समाज में सुविधाएं बढ़ाता है और जोड़ता है। यह डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ाता है और लोगों के जीवन को आसान बनाता है। 

साथ ही, यह विरासत को बढ़ावा देते हुए विकास को गति देता है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कुछ लोग नकारात्मकता से इतने भरे होते हैं कि उन्हें देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता, लेकिन उन्हें विवाद पैदा करना अच्छा लगता है। ऐसे लोगों के पास दीर्घकालिक दृष्टि नहीं होती।

उन्होंने हर घर लाल योजना के तहत मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और रेलवे केबलों के विद्युतीकरण और पानी की पाइपलाइन बिछाने के विकास कार्यों में देरी पर भी टिप्पणी की।पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच साझा किया।जनसभा में गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। 

एक गांव से दूसरे गांव की दूरी काफी अधिक है। हम राजमार्ग और सड़कें बना रहे हैं। पहले हम गुजरात से प्रतिस्पर्धा करते थे, लेकिन अब हम गुजरात से आगे निकल गए हैं।पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें केंद्रीय मध्यस्थता की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी एक मंच पर बैठे हैं। लोकतंत्र की सबसे अच्छी बात यह है कि सभी को बोलने का अधिकार है। आज हम (भाजपा और कांग्रेस) एक साथ बैठे हैं। लोकतंत्र में विचारधारा की लड़ाई होती है। विपक्ष का भी सम्मान होना चाहिए।इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मावली-मारवाड़ बड़ी लाइन परियोजना की आधारशिला रखी। पहले चरण में नाथद्वारा से देवगढ़ तक 82 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का उन्नयन किया जाएगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Narendra Modi Rajasthan , Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD