Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने किया तांदी संगम घाट का संयुक्त निरीक्षण

प्रारंभिक तौर पर 88 लाख की धनराशि होगी तांदी संगम घाट प्रोजेक्ट पर, इको टूरिज्म के तहत किया जाएगा निर्माण कार्य

DC Lahaul and Spiti, Lahaul and Spiti, Kyelang, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 09 May 2023

Last updated on: May 09, 2023, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के हिंदू एवं बौद्ध समुदाय के धार्मिक आस्था का केंद्र तांदी संगम घाट प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जिला प्रशासन  द्वारा जल्द ही शुरू करने जा रहा है ।उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने आज तांदी संगम घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के उपरांत यह जानकारी दी।

 संयुक्त निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, एसडीएम रजनीश शर्मा  व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद  रहे। उपायुक्त ने बताया कि  इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले आधारभूत ढांचे का निर्माण वन विभाग  की गठित  ईकोटूरिज्म सोसाइटी के माध्यम से निर्मित करवाया जाएगा।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए  प्राक्कलन को  वन विभाग के समन्वय से पुनर्मूल्यांकन कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा जिसके लिए स्वीकृत  88 लाख रुपए की धनराशि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रारंभिक तौर पर सौंदर्य करण  कार्यों पर  व्यय की जाएगी।

 उपायुक्त ने  यह भी बताया कि  तांदी संगम घाट हिंदू एवं बौद्ध समुदाय के लोगों का धार्मिक आस्था का प्राचीनतम समय से यह केंद्र रहा है। यह घाट चंद्रा एवं भागा नदी का संगम स्थल है और धार्मिक आस्था के मुताबिक यहां अस्थियों का विसर्जन आदिकाल से किया जाता है जिस का पौराणिक महत्व भी है और यह स्थल मोक्षदायिनी माना गया है।

 उपायुक्त ने यह भी कहा कि  यह प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम में भी शामिल किया गया है और माननीय विधायक रवि ठाकुर ने भी अपने कार्य योजना में प्राथमिकता में शुमार किया है।उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश जारी किए  कि इस वित्तीय वर्ष इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तय निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में तीव्र गति से  कार्य आरंभ करें।

उपायुक्त ने  बताया कि  परियोजना के  ब्लूप्रिंट में घाट की तीनों छोर के महत्व को फोकस  किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से भूस्खलन रोकथाम  व तटीय करण और  वनीकरण आरंभिक कार्यों में शामिल रहेगा। शेष कार्य  परियोजना में शामिल ड्राइंग के मुताबिक व लोगों के बहुमूल्य सुझावों के तहत करवाए जाएंगे।

 

Tags: DC Lahaul and Spiti , Lahaul and Spiti , Kyelang , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD