Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर बैन लगाने की घोषणा की

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, The Kerala Story, The Kerala Story Ban, Ban On The Kerala Story, The Kerala Story Ban West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 08 May 2023

Last updated on: May 08, 2023, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य में विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बैन कर दिया है। उन्होंने 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की घोषणा की है। सीएम ममता ने मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी को प्रतिबंध लगाने को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा, फिल्म के कुछ ²श्य पश्चिम बंगाल में शांति और सद्भाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए, हमने राज्य में हर जगह इसकी स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए लिया गया है।

प्रतिबंध की घोषणा करते हुए, उन्होंने केरल में वामपंथी सरकार पर भी ऐसा ही कदम नहीं उठाने के लिए कटाक्ष किया। बनर्जी ने कहा, मैं माकपा का समर्थन नहीं करती। मैं लोगों के बारे में बोलना चाहती हूं। माकपा की भाजपा के साथ गुप्त समझौता है। केवल फिल्म की आलोचना करने के बजाय केरल सरकार को भी ऐसा ही कदम उठाना चाहिए था।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल आग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा- वह लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए 'द कश्मीर फाइल्स' को सिर्फ एक समुदाय विशेष के लोगों को बदनाम करने के लिए बनाया गया था। और अब हमारे पास 'द केरल स्टोरी' है, जो असत्य कहानी है।

बनर्जी ने यह भी कहा कि उनके पास 'द बंगाल फाइल्स' के साथ आने की योजना के बारे में जानकारी है। मुख्यमंत्री ने कहा, अब वह पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , The Kerala Story , The Kerala Story Ban , Ban On The Kerala Story , The Kerala Story Ban West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD