Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जालंधर उपचुनाव : कश्यप राजपूत समाज ने आप को दिया समर्थन

उपचुनाव से पहले आप हुई और मजबूत, सुशील रिंकू को मिल रहा हर समुदाय का समर्थन

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Baltej Singh Pannu, Sushil Kumar Rinku, Jalandhar,Kashyap Rajput society
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 May 2023

Last updated on: May 07, 2023, 00:00 IST

जालंधर उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को उस वक़्त बड़ा बल मिला जब रविवार को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और आप नेता बलतेज सिंह पन्नू की मौजूदगी में कश्यप राजपूत समाज ने आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को अपना समर्थन देने की घोषणा की। समुदाय के लोगों ने घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का भी वादा किया।

इस मौके पर कश्यप राजपूत समाज के अध्यक्ष जत्थेदार सुखबीर सिंह शालीमार ने कहा कि अकाली-कांग्रेस ने 70 साल तक पंजाब को लूटा, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने विकास कार्यों से दिखा दिया कि पंजाब का 'खजाना खाली' नहीं है। अगर कमी थी तो पिछली सरकारों में नेक नीयत की कमी थी जिनके नेताओं ने केवल अपनी जेबें भरी। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज एक गरीब समाज है और इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

चुनाव के बाद वे आप सरकार के साथ मिलकर अपने समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली नेताओं ने हमेशा समाज के हाशिए पर पड़े समूहों को नजरअंदाज किया, लेकिन आम आदमी पार्टी शिक्षा और समान अवसरों के माध्यम से समाज के हर वर्ग का विकास कर रही है।

प्रभावशाली नेता रशपाल सिंह राजू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा जैसी पार्टियां भी डॉ भीम राव अंबेडकर के मिशन को भूल गई हैं और अकाली दल से हाथ मिला लिया है, जिन पर भ्रष्टाचार और ड्रग पेडलर्स को संरक्षण देने का आरोप है। उन्होंने कहा  हम उस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं जो बाबा साहेब की विचारधारा पर काम कर रही है और अपने वादों को पूरा कर रही है।

वहीं प्रेस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति की सफलता है। हर जगह उनकी 'काम की राजनीति' की जीत हो रही है। कश्यप राजपूत समाज के सहयोग से हम और मजबूत हुए हैं। अब सुशील कुमार रिंकू जालंधर लोकसभा सीट को समाज के हर वर्ग के समर्थन से जीतेंगे और संसद में हर तबके का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस मौके पर प्रमुख नेताओं में जत्थेदार सुखबीर सिंह शालीमार, अध्यक्ष, ठेकेदार रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष, करमजीत सिंह ताजपुरी, अध्यक्ष बीसी फेडरेशन, दर्शन सिंह, राकेश कश्यप, महासचिव, डॉ. दलजीत सिंह, सेल्ला खुर्द और कश्यप राजपूत महासभा जालंधर से चेयरमैन परमजीत सिंह ठेकेदार, चरणजीत सिंह व दविंदर सिंह फौजी, करतारपुर से सुरिंदर बब्बू, जगजीत सिंह, रमन कुमार, नरिंदर सिंह के अलावा परविंदर सिंह,रोहित कुमार, सौरव कुमार, अमरिंदर सिंह,जसवीर सिंह, रणबीर सिंह राणा, हरीश कश्यप और करमजीत सिंह ने भी आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को अपना समर्थन दिया।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Baltej Singh Pannu , Sushil Kumar Rinku , Jalandhar , Kashyap Rajput society

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD