Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मौका मिला तो मैं नवाजुद्दीन के साथ बार-बार काम करता रहूंगा: निर्देशक कुशान नंदी

Bollywood, Jogira Sara Ra Ra Teaser, Nawazuddin Siddiqui, Jogira Sara Ra Ra, Jogira Sara Ra Ra Movie, Jogira Sara Ra Ra Movie Release Date, Jogira Sara Ra Ra Movie Cast, Jogira Sara Ra Ra Release Date, Kushan Nandy, Ghalib Asad Bhopali, Neha Sharma, Mimoh Chakraborty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 May 2023

Last updated on: May 05, 2023, 00:00 IST

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के बाद निर्देशक कुशन नंदी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दूसरी बार 'जोगीरा सारा रा रा' में काम करने के लिए तैयार हैं। नवाजुद्दीन के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, नंदी ने कहा, नवाजुद्दीन एक शानदार अभिनेता हैं। उनके साथ एक तरह का तालमेल है, जो वर्षों में विकसित होता है।

सेट पर कई बार ऐसा होता है जब हम एक टेक के बाद बस एक-दूसरे को देखते हैं। वह जानते हैं कि मैं क्या सोच रहा हूं और मुझे पता है कि वह क्या सोच रहे है। इसलिए, एक तरह का भाईचारा है जो हम साझा करते हैं।उन्होंने कहा: मैं एक निर्देशक के रूप में बहुत सिक्योर महसूस करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मेरा अभिनेता मुझे वही देगा जो मैं चाहता हूं और इसलिए यह उन्हें मेरे लिए बहुत खास बनाता है। 

साथ ही, एक अभिनेता होने के अलावा, वह मेरे लिए लगभग एक भाई की तरह हैं।उन्होंने कहा, मैं उन्हें 2012 से जानता हूं, जब मैं 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की पिच कर रहा था। मैंने उनका करियर को आगे बढ़ते देखा है और मैंने उन्हें अलग-अलग फिल्में करते और आज जहां हैं, वहां तक पहुंचते और स्टार बनते देखा है। 

उनमें बहुत विनम्रता और अच्छाई है। उनमें बहुत मासूमियत है और जब वह वास्तव में किसी चीज का लुत्फ उठाते है तो बच्चों की तरह हंसते है। मुझे लगता है कि अगर मौका मिला तो मैं उनके साथ बार-बार काम करता रहूंगा।क्या 'जोगीरा सारा रा रा' का स्वर 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' जैसा है?

उन्होंने कहा, हम 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' से कुछ अलग करना चाहते थे, क्योंकि हम एक ही चीज को बार-बार नहीं कर सकते। हम कुछ ऐसा करना चाहते थे, जो आपको चौंका दे।उन्होंने कहा, यह 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का बिल्कुल उल्टा है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बिल्कुल अलग है। 

इसलिए उम्मीद है कि अगली बार जब हम कुछ करेंगे, तो यह 'जोगीरा सारा रा रा' से पूरी तरह अलग होगा और शायद हम आपको एक बार फिर चौंका देंगे!

 

Tags: Bollywood , Jogira Sara Ra Ra Teaser , Nawazuddin Siddiqui , Jogira Sara Ra Ra , Jogira Sara Ra Ra Movie , Jogira Sara Ra Ra Movie Release Date , Jogira Sara Ra Ra Movie Cast , Jogira Sara Ra Ra Release Date , Kushan Nandy , Ghalib Asad Bhopali , Neha Sharma , Mimoh Chakraborty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD