Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

ईडी के बारे में झूठ फैलाने वाले संजय सिंह बताएं कि रेस्टोरेंट मालिकों से 82 लाख रूपया लिया था या नहीं : मीनाक्षी लेखी

Meenakshi Lekhi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

आबकारी घोटाले और ईडी की चार्जशीट के मामले में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जारी राजनीतिक घमासान में उतरते हुए केंद्रीय मंत्री और नई दिल्ली से भाजपा लोक सभा सांसद मीनाक्षी लेखी ने आप नेताओं पर सवालों का सीधा जवाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए यह पूछा है कि ईडी की माफी की मांग को लेकर झूठ फैलाने वाले संजय सिंह यह बताएं कि दिनेश अरोड़ा के जरिए रेस्टोरेंट मालिकों से 82 लाख रूपया लिया था या नहीं ?

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ फैलाने का प्रयास करती है और कभी भी उन सवालों का सीधा जवाब नहीं देती है जो इनसे पूछे जाते हैं। लेखी ने कहा कि जांच एजेंसी ईडी की दूसरी चार्जशीट में चार जगह संजय सिंह का नाम आया है। 

इसमें से तीन जगह संजय सिंह का नाम ठीक है। एक जगह गलती से ईडी ने इसमें राहुल सिंह की जगह संजय सिंह का नाम लिखा दिया था, जो कि ईडी की तरफ से टायपो एरर था। जांच एजेंसी को जैसे ही अपनी गलती का पता लगा उसने 20 अप्रैल को खुद से ही अदालत को इसकी जानकारी देते हुए इस गलती को ठीक करने की अनुमति मांगी, लेकिन इस तथ्य को छुपाते हुए संजय सिंह ने 22 अप्रैल को मानहानि का नोटिस दिया और अब आप नेता यह झूठा प्रचार कर रहे हैं कि ईडी ने माफी मांगी है।

लेखी ने केजरीवाल द्वारा कराए गए अपने बंगले के सौंदर्यीकरण को नैतिक और कानूनी दोनों रूप से गलत बताते हुए यह भी कहा कि यह नैतिक दोगलापन और कानून के उल्लंघन का मामला है। एक तरफ केजरीवाल ने कहा था कि मैं बहुत साधारण जिंदगी बिताऊंगा और कुछ नहीं लूंगा लेकिन इन्होने खुद के लिए 7-स्टार सुविधाएं बनाने का काम किया। 

इन्होने कोविड के ऐसे समय पर 45 करोड़ रुपये खर्चे किए जब एक-एक रुपया बचाने की जरूरत थी। डीयूएसी से इन्होने कोई अनुमति नहीं ली, 45 करोड़ रुपये का कोई टेंडर नहीं निकाला, तमाम नियम और कायदे-कानून का उल्लंघन करते हुए यह काम किया जो कि अपने आप में एक घोटाला है।

 

Tags: Meenakshi Lekhi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD