Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन, अकाली नेता हुए पार्टी में शामिल

Karamjit Kaur Chaudhary, Vikramjit Singh Chaudhary, Congress, Punjab Congress, Amrinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिल्लौर , 01 May 2023

Last updated on: May 01, 2023, 00:00 IST

लोकसभा क्षेत्र जालंधर में 10 मई को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी के चुनाव प्रचार अभियान को उस समय जबरदस्त समर्थन मिला, जब शिरोमणि अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष तिलक राज नम्बरदार अपने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर उनके साथ सोमनाथ, सोमी, माखन लाल, सुनहरी और बिमला देवी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

गोराया में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए तिलक राज ने कहा कि पंजाब के लोग शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं और जालंधर उपचुनाव इन पार्टियों को सबक सिखाने का सुनहरा मौका है।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। कांग्रेस पार्टी सबका सर्वांगीण विकास करने वाली पार्टी है और समाज की प्रगति के लिए चिंतित हर व्यक्ति का कांग्रेस में स्वागत है।फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने कहा कि वह सभी नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हैं और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अपने दिवंगत पिता संतोख सिंह चौधरी से प्रेरणा लेकर वे भी लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हैं और उनके घर के दरवाजे हर कार्यकर्ता के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है और जनता के प्यार और समर्थन से पार्टी आगे बढ़ेगी।

इस मौके पर तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करणबीर सिंह बुर्ज, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अजीत सिंह ढिल्लों, नवरूप सिंह डालेके, सर्वजीत सिंह सरपंच, पुनीत सोहल, हैप्पी जौहल, अवतार सिंह ढिल्लों, गुरपाल सिंह जगतपुरा, रवेल सिंह जगतपुरा, कमलेश कुमार लंबरदार, हुसन लाल, मलकीत सिंह गेहरी आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Karamjit Kaur Chaudhary , Vikramjit Singh Chaudhary , Congress , Punjab Congress , Amrinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD