Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का आग्रह किया

राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Apr 2023

Last updated on: Apr 30, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की आज यहां राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के माध्यम से इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। 

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरैक और नेक राम शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों के विजेता और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित प्रदेश के विशिष्ट लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के उपरान्त राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह समाज के साथ संवाद का कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। 

इसके माध्यम से समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को समाज के नायक के रूप में लोकप्रिय करना है। ये नायक लोगांे के आदर्श के रूप में स्थापित होकर अन्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में जन सरोकार से जुड़े कई विषयों पर संवाद किया गया है।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों की प्रतिभा का उल्लेख किया है। 

प्रदेश के प्रतिभाशाली लोग देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं, यह बात प्रशंसा का विषय है। सोलन स्थित मानव भारती संस्था और इससे जुड़ी उर्मिला बाल्दी, संजना और विपुल गोयल, चम्बा के भटियात विधान सभा क्षेत्र के अध्यापक आशीष बैहल, ऊना जिले के गांव भटोली के प्राथमिक अध्यापक राम कुमार जोशी, हमीरपुर के जगदीश चन्द्र और कई अन्य प्रतिभाशाली लोग इस सूची में शामिल हैं।

राज्यपाल ने नशामुक्ति, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान, प्राकृतिक खेती, पोषणयुक्त अनाज की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जन सरोकार के विषय हैं, जिसमें हर व्यक्ति को सहयोग करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध) डी.के. चौधरी, और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की नशा निवारण विशेषज्ञ डॉ. निधि ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक प्रस्तुति दी। निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी ने तपेदिक उन्मूलन, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, रघुबीर सिंह ने पोषणयुक्त अनाज और उप निदेशक, कृषि महेंद्र भवानी ने प्राकृतिक खेती पर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पद्मश्री नेक राम शर्मा ने भी बहुमूल्य विचार व्यक्त किए।

इससे पहले, उप-महानिदेशक आकाशवाणी और दूरदर्शन गुरविंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख पूनम सिंह ने लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल का स्वागत किया।राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के अधिकारी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD