Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमन अरोड़ा ने 17 कंपनियों को बढिया प्रदर्शन और विकास के लिए एसटीपीआई पुरस्कारों से किया सम्मानित

राज्य सरकार पंजाब को नंबर एक बनाने के लिए उद्योग, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध -रोजगार उत्पति मंत्री

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

पंजाब के रोजगार, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री स.भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार उद्योगों, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

यहां टाइकून चंडीगढ़ सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे श्री अमन अरोड़ा ने 17 आईटी कंपनियो का शानदार प्रदर्शन और विकास के लिए सॉफ्टवेयर टैक्नालाजी पार्कस ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) पुरस्कार से सम्मानित किया ताकि क्षेत्र को आई.टी. हब के रूप में विकसित करने के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता दी जा सके।

श्री अमन अरोड़ा ने कौशल युवाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आई.टी. क्षेत्र इस प्रवृत्ति को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और इस संबंध में राज्य सरकार के प्रयासों के पूर्ति के लिए सॉफ्टवेयर टैक्नालॉजी पार्क ऑफ इंडिया (स्ञ्जक्कढ्ढ) और टाइकून को आगे आना चाहिए।

पंजाब मुख्य तौर पर कृषि प्रधान राज्य होने के नाते, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अग्रणी बनने की अपार क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक विशाल मानव संसाधन उद्योग होने के कारण यह आईटी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और पंजाब सरकार का उद्देश्य पंजाब  विशेष रूप से एसएएस नगर (मोहाली) को एक विश्व स्तरीय आईटी हब बनाना है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र में बदलने और निवेशकों के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर मेनुफैक्चरिंग और सर्विसिस सैक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, राज्य सरकार एक नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति लेकर आई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (मोहाली और अमृतसर) और चार घरेलू हवाई अड्डे है। इसके इलावा पंजाब में देश की सबसे अच्छी सडक़ और रेल कनेक्टिविटी है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य के छह प्रमुख शहरों के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है।

उद्योगों को अपने संचालन के लिए पंजाब का चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने इस अवसर पर उपस्थित उद्योगपतियों को सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार पैदा करने और राज्य की समग्र क्षमता को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों की सफलता का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

टाइकून चंडीगढ़ के भविष्य-उन्मुख और उद्देश्य-संचालित दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने टाइकून को रोजगार के स्थायी अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के लिए कहा।टाइकून चंडीगढ़ के प्रधान राबिन अग्रवाल और एसटीपीआई के डायरैक्टर परीतोष डंडरियाल ने राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और हर तरह की सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया ।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD