Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कमला हैरिस ने कई मुकाम पहली बार हासिल किए हैं, उम्र उनके साथ है, लेकिन दिखाने के लिए काम काफी कम है

Kamala Harris, Shyamala Gopalan, Washington, United States, White House, New York, #WhiteHouse, #NewYork, #UnitedStates, #America
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का अब तक का कार्यकाल कुछ खास उल्लेखनीय नहीं रहा है क्योंकि कुछ हद तक वह खुद जिम्मेदारियों के अनुरूप ऊपर उठने में असफल रही हैं और कुछ हद तक उन्हें बेहद मुश्किल जिम्मेदारियां दी गईं। हालांकि हैरिस के लिए महत्वपूर्ण यह है कि उनके पास टिकट है, वह अमेरिकी राजनीति में इस ऊंचाई तक पहुंचने वाली पहली अमेरिकी महिला, एक मात्र भारतीय-अमेरिकी और एक मात्र एशियाई-अमेरिकी हैं।

यदि जो बाइडेन अपना दूसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाते हैं और वह राष्ट्रपति बनती हैं तो उनके साथ वहां भी ये सारे 'प्रथम', तथा कुछ अन्य भी, होंगे।राष्ट्रपति की उम्र पर पहले यह सवाल पूछा जा रहा था कि क्या उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन जब से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है, अब पूछा जा रहा है कि क्या वह अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर सकेंगे।

हैरिस 58 साल की हैं और बाइडेन 80 के। वह अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति हैं।हैरिस के कारण टिकट की औसत उम्र कम हो जाती है। बाइडेन की राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा वाले वीडियो और प्रचार अभियान के होमपेज में हैरिस को अच्छी-खासी जगह दी गई है।

खबरों के अनुसार, ह्वाइट हाउस उनके स्कोर को बढ़ाने की तैयारी में है जो अभी राष्ट्रपति से भी खराब हैं।हैरिस के समर्थकों का मानना है कि उन्हें बाइडेन के खास लोगों में कभी जगह नहीं मिली, और वास्तव में कभी उन पर विश्वास नहीं किया गया। उनकी टीम के सदस्यों और वेस्ट विंग (ह्वाइट हाउस में राष्ट्रपति कार्यालय) के सदस्यों के बीच वाक्युद्ध से स्थिति और खराब ही हुई है।

दोनों टीमों के बीच संबंध तब और खराब हो गए जब न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के दो रिपोर्टरों की किताब में यह खुलासा हुआ कि ह्वाइट हाउस की पूर्व संचार निदेशक केट बेडिंगफिल्ड ने व्यक्तिगत बातचीत में उपराष्ट्रपति की निंदा की थी।एक्सिऑन न्यूज साइट के अनुसार, बेडिंगफिल्ड ने सार्वजनिक रूप से इस बात का खंडन किया, लेकिन साथ ही हैरिस से माफी मांगने के लिए उनसे मिलने का समय भी मांगा था।

हैरिस ने दो महीने बाद उन्हें मिलने का समय दिया।न्यूज साइट ने यह भी बताया कि उसके बाद दोनों के बीच संबंधों में सुधार भी आया।बाइडेन खुद सार्वजनिक रूप से अपनी उपराष्ट्रपति के प्रति काफी उदारता दिखाते रहे हैं। बाइडेन-हैरिस प्रशासन के किसी भी खास मौके पर फोटो फ्रेम में वह बाइडेन के साथ जरूर नजर आती हैं। 

कैंपेन के नये होमपेज और चुनावी घोषणा के वीडियो में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।दूसरी तरफ बाइडेन ने उन्हें अमेरिका की सबसे कठिन समस्या - आव्रजन - को हल करने की जिम्मेदारी दी जिसका दशकों में भी कोई हल नहीं निकल सका है।यह अमेरिका का सबसे विवादित मुद्दा है जिसके लिए कुछ हद तक ऐसे कारक जिम्मेदार हैं जो अमेरिका के नियंत्रण से बाहर हैं।

जाहिराना तौर पर वह कुछ खास नहीं कर सकीं, और अब खतरा है कि विपक्षी रिपब्लिकन उन्हें इसके लिए निशाना बनाएंगे जिन्होंन इस महीने के आरंभ में एक कानून का प्रारूप जारी किया है जिसमें शरण देने पर प्रतिबंध, अवैध तरीके से सीमा पर कर आने वालों के परिवारों को हिरासत में लेने और बिना पर्याप्त दस्तावेज वाले लोगों को नौकरी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव है।

 

Tags: Kamala Harris , Shyamala Gopalan , Washington , United States , White House , New York , #WhiteHouse , #NewYork , #UnitedStates , #America

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD