Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सबको हंसाना चुनौतीपूर्ण है: चारुल मलिक

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Charrul Malik, Happu Ki Ultan Paltan, Bhabiji Ghar Par Hai, Charrul Malik Hai Projects, Charrul Malik Tv Projects, Charrul Malik Tv Shows
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Apr 2023

Last updated on: Apr 27, 2023, 00:00 IST

'हप्पू की उलटन पलटन' और 'भाबीजी घर पर है' जैसे कॉमिक शो का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस चारुल मलिक ने इस शैली में अपनी रुचि साझा की और बताया कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण क्यों है। उन्होंने कहा, कोई भी सबको हंसा नहीं सकता। एक कॉमेडियन सीरियस रोल कर सकता है लेकिन एक एक्टर के लिए, जो पहली बार कॉमेडी कर रहा है, यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि यह आपके असली व्यक्तित्व को दिखाता है। 

जब भी मैं अपने सेट पर अभिनेताओं को देखती हूं तो वे हमेशा हंसते रहते हैं या सभी को हंसाते हैं। यह मुश्किल है।वह 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा भी साझा करती हैं। उन्होंने कहा, फिलहाल मैं कॉमेडी करके बहुत खुश हूं। अगर मुझे कोई और मौका मिलता है, तो मैं 'द कपिल शर्मा शो' में जाना चाहूंगी।

उनकी पसंदीदा फिल्मों में 'हेरा फेरी' और '3 इडियट्स' शामिल हैं।एक्ट्रेस ने कहा, मैं इन फिल्मों को जितनी बार संभव हो रीप्ले पर देखती हूं। 'हेरा फेरी' की टाइमिंग, एनर्जी और स्टार कास्ट कमाल की है। मैं 'हेरा फेरी 3' के लिए और '3 इडियट्स' के लिए एक हल्की-फुल्की और अद्भुत फिल्म का इंतजार नहीं कर सकती।

कभी-कभी कॉमेडी कुछ लोगों को परेशान कर देती है और इसका परिणाम सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बुलिंग होता है।वह कहती हैं, कई बार कॉमेडी करते हुए लोग प्रभावित हो जाते हैं, कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो जाती है और फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो जाती है। 

मैं लोगों की मानसिकता को समझ नहीं पा रही हूं, क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें बस किसी को धमकाने का मौका चाहिए। लेकिन बोलने की आजादी कभी-कभी एक मुद्दा बन सकती है क्योंकि लोग किसी भी चीज और हर चीज के बारे में बात नहीं कर सकते।वह कहती हैं कि किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात कहने से बचना चाहिए।

चारुल मलिक ने कहा, हमें ऐसी बातें कहने से बचना चाहिए जिससे किसी को ठेस पहुंचे। मुझे लगता है कि कुछ शो इसका पालन नहीं करते हैं और इसलिए उन्हें ट्रोल किया जाता है। हमें सबका नजरिया देखना चाहिए और कुछ भी कहने से पहले सोचना चाहिए। वेब सीरीज ने बोलने की काफी आजादी ले ली है। 

मुझे लगता है कि इसे बहुत सोच-समझकरबनाया जाना चाहिए। आजकल तनाव कोई नहीं चाहता। लोग ऐसे शो देखना पसंद करते हैं जहां आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल न करना पड़े। इसलिए कॉमेडी सबसे अच्छा माध्यम है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Charrul Malik , Happu Ki Ultan Paltan , Bhabiji Ghar Par Hai , Charrul Malik Hai Projects , Charrul Malik Tv Projects , Charrul Malik Tv Shows

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD