Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भगवंत मान ने जालंधर के लोगों से की अपील, कहा - सुशील रिंकू को जीताकर हमारा हौसला बढ़ाएं, हम और तेज रफ्तार से काम करेंगे

कहा, हम पंजाब में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प कर रहें, अगले छह महीने में आपको रिजल्ट दिखने लगेगा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sushil Kumar Rinku
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 Apr 2023

Last updated on: Apr 27, 2023, 00:00 IST

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हल्का फिल्लौर के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया और लोगों से 'आप' उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मान ने फिल्लौर के गांव बुंडाला और बारा में लोगों की भीड़ को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब में हमने सरकार बनाने के बाद सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। अगले छह महीने में इसके नतीजे आपको दिखाई देने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमने आपसे वादा किया था कि आपके घर के पास आपके इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनाएंगे। सरकार बनने के मात्र एक साल के भीतर ही हमने पंजाब में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बना दिये। इन मोहल्ला क्लीनिकों में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज हो चुका है और 5 लाख से ज्यादा लोगों के मुफ्त जांच हुए।

मान ने कहा कि हमने पंजाब के 28000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। पंजाब की जवानी और पंजाब की किसानी को बचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसलिए हमने किसानों को हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा बढ़ाकर ₹15000 प्रति एकड़ कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब से पूरी तरह भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। एक साल के भीतर ही हमने सैकड़ों भ्रष्ट अफसरों कर्मचारियों और नेताओं पर कार्रवाई की और उन्हें जेल भेजा। जिन लोगों ने भी भ्रष्टाचार किया है, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। सभी को पकड़ कर लूट का पैसा वसूल करेंगे और उस पैसे को पंजाब का खजाने में डालेंगे।

मुख्यमंत्री ने जालंधर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव से भाजपा और कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लेकिन 'आप' उम्मीदवार सुशील रिंकू के जीतने से हमारा हौसला बढ़ेगा, जिसके कारण हम और तेज रफ्तार से पंजाब के विकास का काम करेंगे। 

मान ने कहा कि सुशील रिंकू लोकसभा में हमारी तरह पंजाब और जालंधर के लिए आवाज उठाएगा एवं जालंधर के विकास के लिए केंद्रीय फंड लाएगा। केंद्रीय फंड कैसे लाया जाता है और उसका लोगों के विकास के लिए कैसे उपयोग करना है, वह मुझे पता है। हम इसके लिए सुशील रिंकू को बड़े भाई की तरह गाइड करेंगे।

वहीं आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने रोड शो करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा की पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा किया है, हम उस पर पूरी तरह खड़ा उतरेंगे। उन्होंने जालंधर के लोगों से एक मौका देने की अपील की और कहा कि जीतने के बाद हम जालंधर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sushil Kumar Rinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD