Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

अमिट यादों के साथ संपन्न हुई राष्ट्रीय खेलो इंडिया महिला ट्रैक साइकिलिंग लीग

विभिन्न राज्यों की महिला साइकिलिस्टों का शानदार प्रदर्शन

Sports News, Cycling, National Khelo India, Women Track Cycling, National Khelo India Women Track Cycling Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Apr 2023

Last updated on: Apr 27, 2023, 00:00 IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के वेलोड्रम में आयोजित नेशनल खेलो इंडिया ट्रैक साइक्लिंग लीग का समापन अमिट स्मृति के साथ हुआ। इस दौरान देश भर की महिला साइकिलिस्टों के बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पटियाला की धरती पर इतिहास रच दिया।

इसकी जानकारी साझा करते हुए लीग समन्वयक श्री नीरज तंवर और महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट और लीग के आयोजक जगदीप सिंह कहलों ने बताया कि लीग के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के तहत 500 मीटर टाइम ट्रायल जूनियर वर्ग में जे श्रीमती तमिलनाडु ने पहला, दिविना जॉय केरला ने दूसरा और पुष्पा कुमारी पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

500 मीटर टाइम ट्रायल सब जूनियर वर्ग में हर्षिता जाखड़ पटियाला ने प्रथम, सरिता कुमारी पटियाला ने द्वितीय और धनियादा जेपी तमिलनाडु ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की एलीट स्प्रिंट में कीर्ति रंगास्वामी कर्नाटक ने पहला, मुकल हरियाणा ने दूसरा और एए थॉमस केरल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह महिला जूनियर स्प्रिंट में जे.एस.एम.टी तमिलनाडु ने पहला, अनुरिथ गुराया पटियाला ने दूसरा और दिविना जॉय केरल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

सब जूनियर स्प्रिंट में हर्षिता जाखड़ पटियाला ने पहला, सरिता कुमारी पटियाला ने दूसरा और अंजलि जाखड़ राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला एलीट व्यक्तिगत परस्यूट में कीर्ति रंगास्वामी कर्नाटक ने पहला, पूजा बिश्नोई राजस्थान ने दूसरा और कविता सयाग राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

जूनियर महिला वर्ग में पारूल हरियाणा ने पहला, दिविना जॉय केरल ने दूसरा और पुष्पा कुमारी पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर परस्यूट में हर्षिता जाखड़ पटियाला ने प्रथम, धनियादा जेपी तमिलनाडु को दूसरा और अंजलि जाखड़ राजस्थान को तीसरा स्थान मिला है।

महिला एलीट केरीन रेस में कीर्ति रंगा स्वामी कर्नाटक ने पहला, आरती उत्तराखंड ने दूसरा और एए थॉमस केरल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी दौड़ के जूनियर वर्ग में जे श्रीमती तमिनाडु ने प्रथम, अनुरित गुरया ने द्वितीय तथा पारुल हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में धनियादा जे.पी. तमिलनाडु ने पहला, हर्षिता जाखड़ पटियाला ने दूसरा और सुहानी कुमारी पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

स्क्रैच रेस के एलीट वर्ग में कीर्ति रंगास्वामी ने पहला, मुकुल हरियाणा ने दूसरा और एए थॉमस ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस रेस के सब जूनियर वर्ग में जे. श्रीमती तमिलनाडु ने पहला, दिविना जॉय केरल ने दूसरा और अनुरिथ गुराया पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी रेस के सब जूनियर वर्ग में हर्षिता जाखड़ ने प्रथम, धनियादा जेपी तमिलनाडु को दूसरा और सुहानी कुमारी को तीसरा स्थान मिला है।

इस संबंध में  अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट और लीग के आयोजक महाराजा रणजीत सिंह ने कहा। जगदीप सिंह कहलों ने कहा कि इस लीग को कराने के लिए एशियन साइक्लिंग कन्फेडरेशन के महासचिव उनकार सिंह, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह के आभारी हैं और आने वाले दिनों में पंजाब में और भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और साइकिलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, खासकर पंजाब की साइकिलिंग को।

पंजाब साइकिलिंग की उत्कृष्टता के लिए कई संरचनात्मक परिवर्तनों की आवश्यकता है और निकट भविष्य में साइकिलिंग की बेहतरी के लिए सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे ताकि पंजाब के मेहनती साइकिलिस्टों को उनका हक मिल सके। इस दौरान उन्होंने लीग के स्पॉन्सर, एगॉन स्पोर्ट्स वियर, पंजाबी रनर्स, बॉम्बे साइकिल हाउस, अजु भांगड़ा स्टूडियो, ड्यूक, दीपक मिश्रा फिट इंडिया एंबेसडर का धन्यवाद किया।

लीग का आयोजन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेल मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच एक संयुक्त उद्यम में किया गया था। इस लीग के संचालन में सोसायटी फॉर स्पोर्ट्सपर्सन वेलफेयर की अहम भूमिका रही है।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बख्शीश सिंह, सुखजिंदर सिंह, सतिंदरपाल सिंह, खेल जगत की हस्तियां, खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे।

 

Tags: Sports News , Cycling , National Khelo India , Women Track Cycling , National Khelo India Women Track Cycling Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD