Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की

शहीद सैनिक के पैतृक गांव में खेल ग्रांउड भी बनाया जाएगा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

च़डिक (मोगा) , 26 Apr 2023

Last updated on: Apr 26, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि यहां के सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर इसका नाम शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर में शहादत दी। मुख्यमंत्री ने उनके पैतृक गांव में खेल मैदान के निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा और परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि लांस नायक कुलवंत सिंह इस परिवार की दूसरी पीढ़ी के शहीद है, जबकि इससे पहले उनके पिता हवलदार बलदेव सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। 

भगवंत मान ने कहा कि स्कूल के कैंपस में दोनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी और स्कूल का नाम लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।परिवार के साथ दु:ख सांझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश शहीद कुलवंत सिंह का ऋणी है जिन्होंने देश और देशवासियों के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

भगवंत मान ने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए धरती माता के इस सपुत्र के महान योगदान के प्रति राज्य सरकार की एक विनम्र श्रद्धांजलि है।मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सैनिकों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है ,जिसके तहत शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के परिवार को आर्थिक मदद दी गई है। 

उन्होंने कहा कि आश्रितों को रोजगार देने की नीति के आधार पर सेना से विचार-विर्मश कर शहीद के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी। भगवंत मान ने आशा व्यक्त करते की कि राज्य की इस पहल से जहां परिवार को मदद मिलेगी वहीं उनका भविष्य सुरक्षित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवाओं को अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस वीर सैनिक ने देश की एकता की रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण दिखाया और उनका महान बलिदान उनके साथी सैनिकों को और अधिक समर्पण और दृढ़ता के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने में पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाबी सीमाओं की रक्षा कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा रहे है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD