Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अर्शदीप न केवल विकेट पर गेंदबाजी कर रहे थे बल्कि वह उन्हें तोड़ रहे थे : पार्थिव पटेल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Punjab Kings, Mumbai Indians, Arshdeep Singh, Parthiv Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के आईपीएल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आये। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वानखेड़े स्टेडियम में न केवल विकेट पर गेंदबाजी कर रहे थे बल्कि सटीक यॉर्कर से उन्हें तोड़ भी रहे थे।

पंजाब ने यह मुकाबला 13 रन से जीता। 215 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुम्बई की टीम छह विकेट पर 201 रन ही बना सकी। अर्शदीप ने पारी का आखिरी ओवर बेहतरीन अंदाज में डाला जिसमें उन्होंने दो रन ही दिए और दो विकेट भी झटके।मुम्बई को आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी और अर्शदीप ने तीसरी गेंद पर मिडल स्टंप तोड़ डाला जब तिलक वर्मा स्ट्राइक पर थे। 

यह कोई तुक्का नहीं था। अगली गेंद पर उन्होंने मिडल स्टंप फिर तोड़ डाला और इस बार नेहाल वढेरा स्ट्राइक पर थे। वह चार ओवर में 29 रन पर चार विकेट लेकर पंजाब के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।जियोसिनेमा विशेषज्ञ पार्थिव पटेल ने कहा, "आखिरी में निष्पादन सबसे महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने शुरूआत में ईशान किशन का विकेट लिया। मैच उस समय बदला जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। वह केवल विकेट पर गेंदबाजी नहीं कर रहे थे बल्कि उन्हें तोड़ भी रहे थे। उनकी यॉर्कर सटीक थीं। हमने दो विकेट टूटते देखे और वानखेड़े में मौजूद सभी अतिरिक्त स्टंप मंगा लिए गए।"

उन्होंने कहा, "अर्शदीप ने पंजाब के लिए मैच जीता क्योंकि उस समय काफी रन जा रहे थे। दबाव में गेंदबाजी करना और उनकी यॉर्कर को देखना, वह अपने कौशल पर भरोसा कर रहे थे और उसे सही तरीके से अंजाम पर पहुंचा रहे थे।दूसरी तरफ पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने अर्शदीप के 20वें ओवर की तारीफ करते हुए कहा कि लगातार यॉर्कर डालना आसान नहीं है। 

उन्होंने कहा, "अर्शदीप ने पंजाब के लिए पहले भी ऐसा किया है वह पिछले कुछ वर्षों से यह भूमिका निभा रहे हैं मुश्किल ओवरों में आना और गेंदबाजी करना अविश्वसनीय है आज तो यह और भी मुश्किल था। उन्हें 15 रन बचाने थे और मैदान पर टिम डेविड भी मौजूद थे जो बड़े छक्कों के लिए जाने जाते हैं। 

लेकिन वह अधिकतर गेंदों में नॉन स्ट्राइकर छोर पर ही रह गए और अर्शदीप ने मुकाबला शानदार ढंग से फिनिश किया।"उन्होंने साथ ही कहा, "इतनी सटीक यॉर्कर डालना आसान नहीं है और तिलक वर्मा तो अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्हें आउट करना वाकई शानदार था।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Punjab Kings , Mumbai Indians , Arshdeep Singh , Parthiv Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD