Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिखर की अनुपस्थिति में सैम करन ने पंजाब की कप्तानी को अच्छी तरह संभाला : हरभजन सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Punjab Kings, Mumbai Indians, Sam Curran, Harbhajan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि नियमित कप्तान शिखर धवन की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के आलराउंडर सैम करन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी को अच्छी तरह संभाला है। करन ने कप्तानी पारी खेलते हुए शनिवार रात को पंजाब को वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई के खिलाफ शानदार जीत दिलाई।

कार्यवाहक कप्तान सैम करन की 29 गेंदों पर 55 रन, हरप्रीत सिंह की 28 गेंदों पर 41 रन और जितेश शर्मा की सात गेंदों पर 25 रन की तूफानी पारियों की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 214/8 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।मुम्बई की तरफ से कैमरून ग्रीन ने 43 गेंदों पर 67 रन, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 57 रन और टिम डेविड ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन की पारियां खेलीं लेकिन अर्शदीप सिंह 4/29 का स्पैल मुम्बई की उम्मीदों पर भारी पड़ गया और वे शनिवार रात मुकाबला 13 रन से हार गए।

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव पर करन के आलराउंड प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि करन जैसे खिलाड़ियों के कारण पंजाब की टीम मजबूत नजर आती है।उन्होंने कहा, "शिखर की अनुपस्थिति में सैम करन ने कप्तानी को अच्छी तरह संभाला है। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी प्रभावशाली नजर आते हैं। सैम जैसे खिलाड़ियों के कारण पंजाब की टीम मजबूत नजर आती है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Punjab Kings , Mumbai Indians , Sam Curran , Harbhajan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD