Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

56 दिनों में 1100 किलोमीटर चलते हुए 9 जिला मुख्यालयों में पहुंचे और 550 से ज्यादा गांवों में गए हैं अभय चौटाला

इस दौरान लोगों के दुख और दर्द को करीब से देखा है, सभी की समस्याएं गौर से सुनी हैं और उन्हें नोट भी किया है, इनेलो की सरकार बनने पर सभी के दर्द को दूर किया जाएगा

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रत्येक वर्ग इस तानाशाह और बेरहम सरकार से परेशान है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, बेरोजगार, व्यापारी सभी वर्ग इस सरकार से निजात चाहते हैं। हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के 56वें दिन उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर तथ्यों और तर्कों के साथ हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अब तक 56 दिनों में वे 1100 किलोमीटर चलते हुए 9 जिला मुख्यालयों में पहुंचे और 550 ज्यादा गांवों में गए हैं। 30 विधानसभा क्षेत्र कवर करते हुए इस दौरान लोगों के दुख और दर्द को करीब से देखा है। मैनें सभी की समस्याएं गौर से सुनी हैं और उन्हें नोट भी किया है। उन्होंने कहा कि वे इन सभी समस्याओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री को एक पत्र देंगे। 

अगर मुख्यमंत्री ने इस पत्र पर संज्ञान नहीं लिया तो वे उनकी पोल खोलेंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का रवैया बदल गया है और वे खुद को औरंगजेब से भी ज्यादा बड़ा मानने लगे हैं।पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर सरकार की ओर से की गई कार्रवाई पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को पूरी तरह से खत्म करने की ठान रखी है। 

आज प्रदेश में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्कूलों में शिक्षकों के 25 हजार पद खाली पड़े हैं। अस्पतालों में चिकित्सक और दवाइयां नहीं है। पुलिस विभाग में 25 हजार पद खाली हैं। सरकारी विभागों में कुल मिलाकर दो लाख पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी बीजेपी की पोल खोली है, उसको सीबीआई और ईडी का नोटिस मिलता है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। 

वाड्रा की क्लीन चिट पर कहा बीजेपी और कांग्रेस आपस में मिले हैं। चौ. अभय सिंह चौटाला ने वर्तमान सरकार को जुमलों व नारों की सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार ने 2022 में किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था। किसानों की आय दोगुणी नहीं हुई बल्कि आज किसान कर्ज से कराह रहा है। रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के 21 लाख किसानों पर ही 44 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।                

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान, कमेरा, व्यापारी, कर्मचारी, नौजवान सब इस सरकार से हताश और दु:खी हैं। जनता इस तानाशाह सरकार से छुटकारा चाहती है और विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले इस सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाईं। 

प्रदेश में 13 महीने किसानों का आंदोलन चला और किसान इस दौरान दिल्ली के चारों तरफ गर्मी, सर्दी व बरसात में आंदोलन करते रहे। किसानों ने 6 सितंबर 2020 को कुरुक्षेत्र के पिपली से आंदोलन शुरू किया। पिपली से सरकार की ओर से किसानों पर लाठियां बरसाने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज तक जारी है। 

किसानों पर अत्याचार करने के बाद इस सरकार ने कर्मचारियों पर डंडे चलाए और अब चुने हुए प्रतिनिधियों पर भी लाठियां बरसाई हैं। इस सरकार में प्रदेश में तीन बड़े दंगे हो चुके हैं और अनेक लोगों की जान जा चुकी है। ऐसी बेरहम और अलोकतांत्रिक सरकार को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।उन्होंने कहा कि देश में 5 हजार विधायक हैं, पर किसानों के समर्थन में उन्होंने ही अपनी विधानसभा से इस्तीफा दिया था। 

उन्होंने कहा बेरोजगारी के कारण आज लाखों युवा हताशा का शिकार हैं। 34.1 प्रतिशत दर के साथ हरियाणा बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है। हरियाणा के गन्ना उत्पादकों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान खराब फसलों के मुआवजे को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD