Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ये भगवंत मान की सरकार है, जो भी अमन चैन से खिलवाड़ करेगा उसका हश्र यही होगा : मलविंदर कंग

पंजाब में पहली बार बिना हिंसा और खून खराबा के इतना बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ - मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पहले की सरकारों में जितने भी पुलिस के बड़े ऑपरेशन हुए उसमें भारी खून खराबा और हिंसा होती थी एवं कई बेगुनाह लोग कार्रवाई के शिकार हो जाते थे। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतना बड़ा ऑपरेशन बिना किसी खून खराबा और हिंसा के सफल हुआ है।

रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कंग ने पिछली सरकारों के दौरान पुलिस ऑपरेशन में हुई हिंसा के कई उदाहरण पेश किए। उन्होंने 1978 में अमृतसर में हुए पुलिस ऑपरेशन का जिक्र किया जब प्रकाश सिंह बादल पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और कहा कि इस ऑपरेशन में कई बेगुनाह नौजवानों की जान चली गई थी। अगर उस समय सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए काम करती तो उन नौजवानों की जान बच सकती थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा की गई केन्द्रीय पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने उस समय भारी पैमाने पर पंजाब में हिंसा और खून खराबा को अंजाम दिया। इसी तरह 1986 में नकोदर कांड हुआ था।  उसमें भी भारी खून खराबा और हिंसा हुई थी।2009 में लुधियाना और जालंधर में भी पुलिस कार्रवाई में भारी खून खराबा हुआ और कई बेगुनाह लोग मारे गए। फिर 2012 में बलवंत सिंह राजोआना की फांसी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भी भारी पैमाने पर हिंसा हुई।

लेकिन जब से पंजाब में मान सरकार आई है तब से पंजाब पुलिस की कार्रवाई में एक भी बेगुनाह लोगों को टारगेट नहीं किया गया। चाहे पटियाला में माहौल खराब करने की घटना हो या अजनाला की घटना हो। पंजाब पुलिस ने बिना आम लोगों और बेगुनाहों को नुकसान पहुंचाए बिना इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अजनाला की घटना में तो पुलिस के जवानों ने खुद अपने शरीर पर चोट खा ली, लेकिन राज्य का माहौल बिगड़ने नहीं दिया। 

कंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की और कहा कि उनके तत्परता और संजीदगी के बदौलत इस ऑपरेशन में पिछले डेढ़ महीने के दौरान न तो पंजाब में कोई हिंसा हुई और न ही किसी पर गोली चली। मान सरकार ने कोई भी अप्रिय घटना को नहीं घटने दिया।आज भी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी गुरुद्वारा साहिब से हुई है, लेकिन संगत की धार्मिक भावनाओं को आहत किए बिना और आम लोगों को नुकसान पहुंचाए बिन उसकी गिरफ्तारी की गई।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD