Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड के व्यापारी की सुनियोजित हत्या का मंसूबा किया नाकाम; अर्श डल्ला गैंग के दो मैंबर काबू

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने नामज़द-आतंकवादी अर्श डल्ला और गैंगस्टर सुखा दुन्नेके के साथ जुड़े दो गैंग सदस्यों को गिरफ़्तार करके उत्तराखंड में संभावित सुनियोजित हत्या (टारगेट कीलिंग) का मंसूबा नाकाम कर दिया है। यह जानकारी आज यहाँ डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान शिमला सिंह निवासी गाँव गरांघना, ज़िला मानसा और हरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गाँव भडोलियांवाली, ज़िला फतेहाबाद, हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने तीन पिस्तौलें .32 बोर, .315 बोर का देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मैगज़ीन सहित एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है और इसके साथ ही 1.90 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है, जोकि सुनियोजित हत्या के लिए मुहैया करवाई गई थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस बठिंडा ने बठिंडा ज़िला पुलिस के साथ मिलकर बठिंडा के गाँव जस्सी पौवाली में नाका लगाया और जब शिमला सिंह अपने दोस्त को मिलने जा रहा था, उसे गिरफ़्तार कर लिया।

और ज्यादा जानकारी देते ए. आई. जी. सिमरतपाल सिंह ने बताया कि शिमला सिंह ने खुलासा किया कि अर्श डल्ला ने उसे काशीपुर के व्यापारी को मारने के लिए कहा था और उसे लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपने साथी साधु सिंह, जो इस समय हलद्वानी जेल में बंद है, को मिलने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा कि अर्श डल्ला ने इस सुनियोजित हत्या को अंजाम देने के लिए 7 लाख रुपए शिमला सिंह को दो किश्तों-4 लाख और 3 लाख रुपए- में भेजे थे।ए. आई. जी ने बताया कि दोषी शिमला सिंह ने सुखा दुन्नेके के कहने पर अज्ञात व्यक्ति को 4 लाख रुपए दिए थे और इस कत्ल को अंजाम देने के लिए छह हथियारों का प्रबंध करने के लिए हरजीत सिंह उर्फ गोरा को 3 लाख रुपए दिए थे।

इसके उपरांत पुलिस टीमों ने हरियाणा पुलिस की मदद से हरजीत गोरा को उसके गाँव से गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्बन्धी पूछताछ जारी है और अन्य बरामदगियों की भी उम्मीद है।इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नं. 48 तारीख़ 20- 04- 2023 को हथियार एक्ट की धारा 25(6), (7) / 54/ 59 और भारतीय दंड संहिता (आई. पी. सी.) की धारा 120-बी के अंतर्गत थाना सदर बठिंडा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD