Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'वंशज' में परिवार के दमदार मुखिया की भूमिका में नजर आएंगे पुनीत इस्सर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Puneet Issar, Vanshaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Apr 2023

Last updated on: Apr 22, 2023, 00:00 IST

बी.आर. चोपड़ा के 'महाभारत' में दुर्योधन की भूमिका के लिए विख्यात एक्टर पुनीत इस्सर अब नए शो 'वंशज' में परिवार के दमदार मुखिया भानुप्रताप की भूमिका में नजर आएंगे। पुनीत ने शो के बारे में बात करते हुए कहा: इस परिवार के जीवित बुजुर्गों में से एक के रूप में, जिसने परिवार के कारोबारी साम्राज्य को बनते देखा है, भानुप्रताप ने परिवार को एकजुट रखा है और टूटने से रोके रखा है।

पुनीत कई फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'चंद्र मुखी', 'प्रेम शक्ति', 'राम जाने', 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी', 'कृष', 'बचना ऐ हसीनों', 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम किया। वह 'परम वीर चक्र', 'भारत एक खोज', 'जुनून', 'नूरजहां', 'छोटी सरदारनी', 'बिग बॉस 8' और कई अन्य टीवी शो का भी हिस्सा थे।

63 वर्षीय अभिनेता ने आगे कहा कि उनके ऑन-स्क्रीन चरित्र के मूल्य और आदर्श उनके अपने जीवन से काफी मेल खाते हैं और वह व्यक्तिगत रूप से भानुप्रताप के साथ एक जुड़ाव महसूस करते हैं।उन्होंने कहा, किरदार अपने मूल्यों और जीवन के ²ष्टिकोण के कारण मुझसे जुड़ा हुआ है। 

मैं इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।'वंशज' की कहानी एक शक्तिशाली और प्रभावशाली कारोबारी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और तमाम दौलत तथा ताकत के बावजूद परिवार के लोगों के जीवन में मौजूद खामियों को उजागर करती है।'वंशज' जून से 'सोनी सब' पर प्रसारित होगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Puneet Issar , Vanshaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD