Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत वार्नर के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है : आकाश चोपड़ा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Aakash Chopra, David Warner, Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2023

Last updated on: Apr 21, 2023, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स को चार विकेट से हराकर आईपीएल में छह मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की।मैच में बारिश के कारण एक घंटे का विलम्ब हुआ लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं हुई। दिल्ली ने कोलकाता को गुरूवार रात 127 रन पर रोक दिया। 

दिल्ली ने 19.2 ओवर में छह विकेट पर 128 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।कप्तान डेविड वार्नर ने 41 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 57 रन की शानदार पारी खेली। मनीष पांडेय ने 23 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया।दिल्ली के गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। 

इस सत्र का अपना पहला मैच खेल रहे इशांत शर्मा ने चार ओवर में 19 रन पर दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोत्र्जे ने 20 रन पर दो विकेट लिए जबकि आलराउंडर अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 13 रन पर दो विकेट लेने के अलावा नाबाद 19 रन भी बनाये।

स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन ओवर में 15 रन पर दो विकेट लिए।जियोसिनेमा के विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने कहा, "केकेआर का शुरूआत में तीन पेसर्स का इस्तेमाल करना गलत था क्योंकि आप केवल 127 रन का बचाव कर रहे हो और दिल्ली ने तीन ओवर में 31 रन बना डाले।"

उन्होंने कहा, "कोलकाता ने इसके बाद स्पिनरों को बुलाया लेकिन सुनील नारायण के लिए यह एक खराब दिन था जो चार ओवर में 36 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए जबकि अनुकूल रॉय, नीतीश राणा और वरुण चक्रवर्ती में से किसी ने भी प्रति ओवर पांच से ज्यादा रन नहीं दिए।"

चोपड़ा ने कहा, "आप अपनी टीम में सबसे सीनियर गेंदबाज की तरफ देखते हैं कि वह आपको संकट से बाहर निकालेंगे लेकिन नारायण के मामले में ऐसा नहीं हुआ। हालांकि कोलकाता ने कड़ा संघर्ष किया और मैच को आखिरी ओवर तक ले गए।"वार्नर की बल्लेबाजी पर चोपड़ा ने कहा, "जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हो तो स्ट्राइक रेट की बात ही नहीं है क्योंकि आप स्कोरबोर्ड के हिसाब से खेल रहे हैं। 

यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप किस ओवर में मैच जीतते हैं लेकिन वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजी शुरूआत में काफी सामान्य थी लेकिन वार्नर के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि वह विजयी टीम की तरफ थे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Aakash Chopra , David Warner , Delhi Capitals , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD