Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आए गांव कामी से संजय कुमार, विनोद शर्मा और गांव सुंदरपुर से रामनाथ धीमान ने इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सदस्यता ग्रहण की

आज देश और प्रदेश की परिस्थितियां हमारे सामने है जो बेहद भयावह है: चौ. ओम प्रकाश चौैटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2023

Last updated on: Apr 20, 2023, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने अपने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की शुरूआत शुक्रवार को पंचकुला से की। इसके बाद पंचकुला कोर्ट में जिला बार काउंसिल हाल में वकीलों द्वारा आयोजित किए गए प्रोग्राम में शिरकत की। इस दौरान इनेलो सुप्रीमो ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आए गावं कामी से संजय कुमार, विनोद शर्मा और गांव सुंदरपुर से रामनाथ धीमान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की परिस्थितियां हमारे सामने है जो बेहद भयावह है। अगर सभी सचेत होकर इससे नहीं निपटेंगे तो पूरा प्रदेश बर्बाद हो जाएगा। भाजपा गठबंधन सरकार की कुनीतियों के कारण आज हमारे प्रदेश पर तीन लाख करोड़ से भी अधिक का कर्जा चढ़ गया है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। 

भाजपा सरकार ने हालत इतनी खराब कर दी है कि कर्जा चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है, जो बच्चा पैदा होगा वो अपने उपर कर्ज लेकर पैदा होगा। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमने वो वक्त भी देखा है जब हमारा देश विश्व के गरीब मुल्कों की आर्थिक मदद किया करता था। लेकिन आज सबसे ज्यादा कर्जा हमारे देश और प्रदेश पर है। 

भाजपा गठबंधन सरकार के इस कुशासन का अंत करने के लिए हम सबको मिल कर चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग रास्ता भटक गए थे, गुमराह हो गए थे, बहका लिए गए थे या लालच के वशीभूत होकर सत्ता पक्ष मे चले गए थे आज वो सभी बहुत दुखी और परेशान हैं और दोबारा आपके साथ जुड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा किसी से भी कोई द्वेष या विरोध नहीं है और न ही किसी से व्यक्तिगत या राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो स्वर्गीय चौ. देवी लाल जी के सपनों को साकार करना चाहते हैं। चौधरी साहब ने जन्म से लेकर आखिरी सांस तक इस बात की लड़ाई लड़ी कि प्रदेश के हर आदमी की मूलभूत जरूरियात जैसे रोजी, रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रबंध सरकार करे। 

और जो सरकार इन सबका प्रबंध करने में सक्षम न हो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर सरकार सत्ता न छोड़े तो सबको इक_ा होकर उस सरकार का पतन करना चाहिए जिसका अब समय आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से यह तय हो गया है कि हरियाणा की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और शत-प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD