Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जी 20 स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक के समापन सत्र में मुख्य भाषण दिया

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr. Bharati Pravin Pawar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 18 Apr 2023

Last updated on: Apr 18, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने आज दूसरी जी 20 स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक के समापन सत्र में भाषण दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कहा, "जी20 हेल्थ वर्किंग ग्रुप के रूप में, हम संयुक्त रूप से भविष्य के वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे के लिए सकारात्मक प्रभाव पैदा करने की सही दिशा में बढ़ रहे हैं।" 

उन्होंने भारत की प्रस्तावित स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के साथ अपनी प्राथमिकताओं को संरेखित करने के लिए जी20 के सदस्य, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार ने भी सभा को संबोधित किया।

दुनियाभर में स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर जोर देते हुए, डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, ""डर और उदासीनता दोनों के चक्र को तोड़ने की अब हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पिछली महामारियों से निपटने की थकान हमारी वर्तमान महामारी की तैयारी, रोकथाम और प्रतिक्रिया में बाधा न बने। 

भारत इटली और इंडोनेशिया की पिछली जी20 अध्यक्षताओं के दौरान इस तैयारियों को गति प्रदान करना चाहता है और तैयारियों, रोकथाम और स्वास्थ्य आपात स्थितियों की प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए अब तक किए गए प्रयासों को और मजबूत करना चाहता है।"श्री मांडविया ने रेखांकित किया की चिकित्सा प्रतिरोध उपायों के लिए औपचारिक वैश्विक समन्वय तंत्र की आवश्यकता है। साथ ही इस पर ठोस प्रयास और मेडिकल काउंटरमेशर्स (एमसीएम) यानी रोकथाम एजेंडा होना चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवा वितरण में प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने, दुनिया भर में डिजिटल विभाजन को कम करने और डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य और नवाचार एजेंडा को आगे रखा गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रविण पवार ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता का आधार 'वसुधैव कुटुम्बकम' है। उन्होंने एक ऐसी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया जो कि राष्ट्रीय सीमाओं के पार लोगों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित कर सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने 'एक स्वास्थ्य' के दृष्टिकोण के माध्यम से और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) की चुनौती का मुकाबला करने की आवश्यकता पर एक एकीकृत वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से सभी के लिए 'सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज' सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आग्रह किया।

दूसरी जी 20 स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक में श्री राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय, डॉ. राजीव बहल, सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और महानिदेशक, आईसीएमआर, श्री लव अग्रवाल, अपर सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, जी20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि, विशेष आमंत्रित देश, अंतर्राष्ट्रीय संगठन जैसे विश्‍व स्वास्थ्‍य संगठन, विश्व बैंक और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr. Bharati Pravin Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD