Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'आप' प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर उपचुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नामांकन से पहले रिंकू के लिए किया रोड शो

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sushil Kumar Rinku, Jalandhar, Harpal Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Apr 2023

Last updated on: Apr 17, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर उपचुनाव के लिए सोमवार को 'आप' पंजाब के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'आप' उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रोड शो किया, जहां हजारों की संख्या में 'आप' पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारेबाजी की।  

इस रोड शो में सीएम मान और प्रत्याशी रिंकू के साथ विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, दिनेश ढल, राजविंदर कौर थियाड़ा, जीत राम भट्टी, रतन सिंह, प्रेम कुमार, विधायक इंद्रजीत कौर, जगबीर बराड़, मोहिंदर भगत, सुरिंदर सोढ़ी और हरचंद सिंह बरसट भी शामिल हुए।

इस मौके लोगों को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान ने लोगों से पारंपरिक पार्टियों को वोट न देने और जनहितैषी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 'आंतरिक कलह' विकास के मार्ग में रोड़ा है। आम आदमी पार्टी ईमानदार नेताओं को आगे लाती है।  

क्योंकि हम जानते हैं कि विकास कैसे करना है, स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक कैसे बनाना है, बिजली कैसे फ्री करनी है और रोजगार कैसे देना है।मान ने कहा कि आप ने दिल्ली में नगर निगम का चुनाव जीता और अपना मेयर बना लिया, अब कचरे के पहाड़ साफ किए जा रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी काम करवाना जानती है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में 'आप' की सरकार है, जालंधर के पार्षद 'आप' को अपना समर्थन दे रहे हैं और सुशील रिंकू को लोगो की ओर से सांसद चुने जाने के बाद शहर में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।  मान ने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ है, क्योंकि पारंपरिक राजनीतिक दलों और उनके नेताओं में इरादे की कमी है।

मान ने कहा कि उनकी सरकार ने घोषणा के 20 दिनों के भीतर किसानों को फसल नुकसान मुआवजे का पैसा बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, जब मैंने मुआवजे की घोषणा की थी तो विपक्ष ने कहा कि 20 दिनों के भीतर देना संभव नहीं है, जब हमने किया तो वे नहीं माने, हमने उन्हें चेक और पैसे दिखाए, अब वे कह रहे हैं कि यह सभी तक नहीं पहुंचा। 

मान ने कहा कि धैर्य रखिए, बेमौसम बारिश से आर्थिक नुकसान झेल रहे सभी किसानों तक पैसा पहुंचेगा। उन्होंने कहा, हम आप जैसे हैं और आपके साथ हैं। हम हर रोज जनहित में फैसले लेते रहेंगे और 3-4 बड़ी चीजें और होने वाली हैं।मान ने कहा कि जालंधर के लोग इतिहास रचेंगे और यह लिखा जाएगा कि जब 2022 में पंजाब में पूरे देश में फैली एक क्रांति की शुरू हुई, तो जालंधर क्रांति के शुरुआती केंद्र बिंदुओं में से एक था।

'आप' प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने पार्टी की पूरी लीडरशिप, मौजूदा मंत्रियों और विधायकों का धन्यवाद किया। जालंधर के लोगों का भी धन्यवाद किया जो रिंकू को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में इस मौके शामिल हुए।

'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को जालंधर में सुशील रिंकू के लिए करेंगे प्रचार करेंगे

जालंधर के लोगों को अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने के लिए जालंधर पहुंचेंगे। उन्होंने लोगों से चुनाव में इसी तरह का समर्थन और उत्साह दिखाने का आग्रह किया और सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने की अपील की।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sushil Kumar Rinku , Jalandhar , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD