Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुंबई-पुणे हाईवे पर बस खाई में पलटी, 12 यात्रियों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Mumbai Pune Highway, Mumbai Pune Highway Accident, Bus Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायगढ़ , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

मुंबई-पुणे हाईवे पर शनिवार को एक निजी बस के खाई में पलटने से कम से 12 यात्रियों की मौत हो गई तथा 28 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के चार बजे के करीब बोरघाट के पास हुआ जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खबरों के अनुसार, बस कम से कम 50 मीटर नीचे एक नाले में जा गिरी।

हालांकि जब हादसा हुआ उस समय हाइवे पर आवाजाही काफी कम थी, लेकिन कुछ लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने रायगढ़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय ट्रैकरों को इसकी सूचना दी जो मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों ने बताया कि बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। पर्वतारोही रस्सी के सहारे नीचे उतरे। 

बस ड्राइवर समेत करीब 40-45 लोग बस में सवार थे।जिला प्रशासन के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए खोपाली सिविल अस्पताल और जकोटिया हॉस्पिटल तथा नवी मुंबई के निजी एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। रायगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों में ज्यादातर बाजी प्रभु म्यूजिक ग्रुप, गोरेगांव के सदस्य थे। वे पुणे में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Mumbai Pune Highway , Mumbai Pune Highway Accident , Bus Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD