Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 15 में 34 लाख रुपए की लागत से लग रहे ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत

कहा, सरकार हर घर में पीने योग्य पानी पहुंचाने के लिए वचनबद्ध

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर घर स्वच्छ पीने योग्य पानी मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। वे आज वार्ड नंबर 15 में 34 लाख रुपए की लागत से बन रहे ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीच चौधरी भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल सप्लाई विभाग की ओर से ट्यूबवेल लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल लगने के बाद इलाके के लोगों की लंबे समय से पीने वाले साफ पानी वाली बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का विजन है कि प्रदेश के हर घर नल व हर घर जल की सुविधा पहुंचे ताकि सभी को पीने का साफ पानी मिले। उन्होंने लोगों को पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई विभाग लोगों तक साफ पीने वाला पानी पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है और जहां तुरंत काम करने की जरुरत है वहां बिना देरी काम किया जा रहा है। 

उन्होंने इस दौरान जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।इस मौके पर नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, एक्सियन जल सप्लाई विभाग सिमरनजीत सिंह खांबा, पार्षद चंद्रावती, कामरेड गंगा प्रसाद, चंदन लक्की, मोहन लाल आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD