Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

सट्टा लगाने वाली भारतीय कंपनी के साथ संबंधों को लेकर मुश्किलों में इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Brendon McCullum, Brendon McCullum News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

सट्टेबाजी कंपनी 22बेट इंडिया के साथ संबंधों को लेकर इंग्लैंड टेस्ट टीम के प्रमुख कोच ब्रेंडन मैकुलम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईसीबी अब उनके द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के संभावित उल्लंघन की 'खोज' कर रहा है। ब्रिटिश मीडिया ने यह खबर दी है। मैकुलम की सायप्रस की रजिस्टर्ड कंपनी के साथ डील की घोषणा नवंबर 2022 में हुई थी।

 इससे छह महीने पहले वह इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच बनाए गए थे। हालांकि पिछले छह सप्ताह में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर उनके विज्ञापन खासकर न्यूजीलैंड में संदेह के घेरे में आए हैं।मैकुलम के कंपनी के साथ संबंध के जवाब में ईसीबी ने बयान जारी करते हुए कहा, "हम अभी मामले की खोज कर रहे हैंऔर ब्रेंडन से उनके साइप्रस की कंपनी के साथ संबंध के बारे में बात कर रहे हैं। 

जुए पर हमारे नियम हैं और हम चाहते हैं कि यह हमेशा माने जाएं।"ईसीबी के भ्रष्टाचार-रोधी कोड में कहा गया है कि "प्रतिभागियों" को किसी भी मैच या प्रतियोगिता के परिणाम, प्रगति, आचरण या किसी अन्य पहलू के संबंध में किसी भी अन्य पार्टी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लुभाने, राजी करने, प्रोत्साहित करने या किसी अन्य पक्ष को शर्त लगाने से प्रतिबंधित किया जाता है।"

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड की जुए समस्या फाउंडेशन ने देश के आंतरिक मामलों के विभाग (डीआईए) में आधिकारिक शिकायत दर्ज की थी। जवाब में, डीआईए ने पुष्टि की कि 22बेट के विज्ञापन भ्रामक हैं क्योंकि "वे एक पंजीकृत न्यूजीलैंड स्पोर्ट्स बुकमेकर नहीं हैं, ना ही उन्हें डीआईए द्वारा न्यूजीलैंड में लाइसेंस दिया गया है।"

परिणामस्वरूप मैकुलम को दिखाने वाले विज्ञापन और 22बेट इंडिया को देश के यूजर्स के लिए बैन कर दिया गया है। जुए समस्या फाउंडेशन ने ईसीबी से भी संपर्क साधा है।विज्ञापन में मैकुलम आईपीएल में सट्टेबाजी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में वह कह रहे हैं, आईपीएल आ रहा है और मुझे लगता है कि सभी क्रिकेट प्रशंसक इसके लिए उत्साहित हैं। 

मेरे दोस्त 22बेट आपके आईपीएल अनुभव को और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए तैयार हैं। 22बेट इंडिया आपको बेहतरीन सुअवसर की गारंटी देता है।"मैकुलम के एजेंट साइमन ओतेरी ने एक अखबार को दिए बयान में कहा, "हम इस मामले में ईसीबी से बात कर रहे हैं। 

मैं किसी चीज पर कमेंट नहीं करने जा रहा हूं। हम इस पर काम कर रहे हैं।"इंग्लैंड का प्रमुख कोच बनने के बाद मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 में से 10 टेस्ट जीते हैं। मैकुलम अभी न्यूजीलैंड में हैं और उनके अगले महीने यूके में पहुंचने की संभावना हैं, जहां इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ लॉर्डस में एक जून से टेस्ट खेलना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Brendon McCullum , Brendon McCullum News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD